अब हेड वार्डर से डिप्टी जेलर का काम ले सकेंगे अधीक्षक

image 750x 6341501523ca2

महानिदेशक कारागार की सराहनीय पहल

विभाग में डिप्टी जेलों की कमी को लेकर लिया अहम फैसला

सहायक के रूप में लगाए गए हेड वार्डर को प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करें

राकेश यादव 

Lucknow: अब जेल अधीक्षक जेलों में तैनात हेड वार्डरों से डिप्टी जेलर का काम ले सकते है। प्रोन्नति प्रक्रिया के विलंबित होने और विभाग में सृजित पदो के अनुपात में डिप्टी जेलरों की संख्या कम होने की वजह यह फैसला महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने लिया है। महानिदेशक कारागार ने प्रदेश के समस्त वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षकों को पत्र भेजकर इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। महानिदेशक कारागार की इस सराहनीय पहल से जेलों के संचालन में मदद मिलने के साथ ही जेलों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हो सकेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की जेलों में सृजित पदों के अनुपात में डिप्टी जेलरों की संख्या काफी कम है। बताया गया है कि विभाग में बीते दो वर्ष से हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नत प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।

ये भी पढें

DRM ने किया बेतवा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण

इससे विभाग में डिप्टी जेलरों की संख्या काफी कम हो गई है। जिन जेलों में आठ डिप्टी जेलर होने चाहिए वहां पर तीन चार और जहां पर चार होनी चाहिए वहां पर एक दो डिप्टी जेलर से काम चलाया जा रहा है। डिप्टी जेलरों की संख्या कम होने से जेलों का कार्य बाधित होने के साथ जेलों के संचालन में अधीक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इन व्यवधानों को देखते हुए महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने एक सराहनीय पहल की है। इस पहल के तहत बीती 20 अगस्त को प्रदेश के समस्त वरिष्ठ एवं जेल अधीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि डिप्टी जेलरों की संख्या कम होने की वजह से अधीक्षक हेड वार्डर से डिप्टी जेलर का काम ले सकते है।

ये भी पढें

कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

उन्होंने अपने जारी निर्देश में कहा है कि विभाग में डिप्टी जेलर के 50 प्रतिशत पद खाली होने पर बंदियों के प्रवेश और रिहाई के अतिरिक्त अधीक्षक किसी हेड वार्डर को डिप्टी जेलर की समस्त ड्यूटियों या कोई ड्यूटी करने के लिए अधिकृत कर सकता है। उन्होंने कहा है कि सहायक के रूप में लगाए गए हेड वार्डरों को डिप्टी जेलर पद के प्रशासनिक, लिपिकीय, स्टोर कीपिंग आदि के कार्यों में अपने स्तर पर प्रशिक्षित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

बगैर प्रोन्नति पाए सेवानिवृत हो रहे हेड वार्डर

प्रदेश के कारागार विभाग में वर्ष 2024 से हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। प्रोन्नत नहीं होने से दर्जनों की संख्या में हेड वार्डर सेवानिवृत हो गए है। सूत्रों का कहना है उच्च न्यायालय इलाहाबाद और लखनऊ के प्रोन्नत पर रोक लगाए जाने की वजह से इस संवर्ग की DCP नहीं हो पाई है। उधर विभागीय हेड वार्डरों का आरोप है कि अधिकारियों के मनमानी की वजह से हेड वार्डर प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। प्रोन्नत नहीं होने से विभाग में डिप्टी जेलरों की संख्या काफी कम हो गई है। इस कमी को दूर करने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

परिवहन विभाग में बड़ी कार्यवाही

अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का दो सितंबर को फरेन्दा में आगमन

 

 

Spread the love

One thought on “अब हेड वार्डर से डिप्टी जेलर का काम ले सकेंगे अधीक्षक”

Comments are closed.

Lucknow
Uttar Pradesh

छावनीवासियों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: राजनाथ सिंह

लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम ₹100.92 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन Lucknow: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार तथा छावनी प्रशासन के बीच समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल लखनऊ छावनी में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

कौशांबी ही नहीं इससे पहले भी पटाखों से दहल चुकी है यूपी

पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से गईं कई जानें लखनऊ के मोहनलालगंज और गुडंबा के बाद अब कौशांबी कांड से खुली व्यवस्था की पोल ए अहमद सौदागर Lucknow: बीस सितंबर 2014- राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से अधिक लोगों के उड़े चीथड़े। 31 अगस्त 2025- गुडंबा के बेहटा कस्बे […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Uttar Pradesh

DRM ने किया बेतवा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण

Jhansi: उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को गति देने के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की अधिसंरचना, निर्माण कार्य की प्रगति तथा गर्डर लॉन्चिंग की प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया। ये भी […]

Spread the love
Read More