परिवहन विभाग में बड़ी कार्यवाही

Lucknow

दो मोटरयान निरीक्षक निलंबित विभागीय कार्यवाही शुरू

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, होगी विजलेंस जाँच

नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: परिवहन आयुक्त

जाँच में पोर्टल एवं कागजी डाटा की गहन जाँच की गई

कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा: परिवहन आयुक्त

परिवहन आयुक्त ने बस्ती में ड्राइविंग लाइसेंस में गड़बड़ी पर दो मोटरयान निरीक्षक को किया निलंबित

Lucknow: बस्ती के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में अनियमितता के मामले में परिवहन आयुक्त ने कार्रवाई की है। मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि मोटरयान निरीक्षक सीमा गौतम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता जांच के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को पत्र भेजा है।

आरोपों की जांच में संजय कुमार दास दवारा 785 और सीमा गौतम दवारा 213 ड्राइविंग लाइसेंस बिना जरूरी जांच-पड़ताल के मंजूर किए जानें का मामला सामने आने पर उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 998 लाइसेंस ऐसे पाए गए, जिनमें तय प्रक्रिया के मुताबिक आवश्यक जांच नहीं की गई।

ये भी पढें

पलाऊ दौरे पर विदेश राज्य मंत्री, साझा किया समृद्ध इंडो-पैसिफिक विजन

मामले की विस्तृत जांच के दौरान बस्ती कार्यालय के कम्प्यूटरीकृत रिकॉर्ड और NIC लखनऊ से मिले डाटा की जांच की गई। जांच रिपोर्ट 31 अगस्त 2026 को प्रस्तुत की गई। परिवहन आयुक्त ने बताया कि जांच में सामने आया कि प्रदेश में एक अप्रैल 2013 से ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन सारथी पोर्टल के जरिए जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बस्ती कार्यालय में 1 अप्रैल 2013 के बाद जारी कुछ लाइसेंसों को बैकलॉग किया गया।

लाइसेंस आवेदन को मंजूरी देने से पहले सारथी पोर्टल पर उपलब्ध ‘Extract of Driving Licence’ और ‘Application Personal Details’ का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया गया। कई मामलों में पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी आवेदन के साथ अपलोड नहीं की गई। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलने के लिए किए गए कई आवेदनों में लगाए गए पते के प्रमाणों का भी जरूरी सत्यापन नहीं कराया गया।

ये भी पढें

अयोध्या मछली भोज विवाद में नया मोड़, CM योगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अजय राय

नियमविरुद्ध जारी लाइसेंस रद्द होगा

परिवहन आयुक्त ने बताया कि जांच में नियमविरुद्ध पाए गए ड्राइविंग लाइसेंसों को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मामले में सेवा प्रदाता कंपनी के जिन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है, उन्हें सेवा से हटाने और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और उसकी सिक्योरिटी (बैंक गारंटी) जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही, नियमों की अनदेखी या किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में सामने आए सभी मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का दो सितंबर को फरेन्दा में आगमन

अयोध्या मछली भोज विवाद में नया मोड़, CM योगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अजय राय

शिक्षक भर्ती विवाद के बीच ममता बनर्जी की रिश्तेदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More