नोएडा से लखनऊ तक बारिश का कहर, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain from Noida to Lucknow

UP में आज मौसम का बड़ा अलर्ट: 37 जिलों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात का भी खतरा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई शहरों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चार  अगस्त के लिए प्रदेश के लगभग सभी 80 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं आगरा समेत 37 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर मानसूनी ट्रफ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदला है। इसके प्रभाव से अधिकांश जिलों में दिनभर तेज बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढें

मंगला गौरी व्रत आज: पूजा का शुभ संयोग, व्रत कथा, आरती और पूजा सामग्री

 सात अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मंगलवार सुबह से ही नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और आसपास के कई जिलों में घने बादल छाए रहे, जबकि कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सात अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लगातार बारिश के कारण अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।

इन 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जालौन, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का खतरा

मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में भी कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। बारिश और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

आज किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले?

मंगला गौरी व्रत आज: पूजा का शुभ संयोग, व्रत कथा, आरती और पूजा सामग्री

‘रामायण’ ट्रेलर का वर्ल्डवाइड क्रेज, 80 करोड़ व्यूज के आंकड़े ने मचाई हलचल

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार 

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Spread the love

One thought on “नोएडा से लखनऊ तक बारिश का कहर, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

BSP में उथल-पुथल, आकाश आनंद और दलित वोटरों पर सबकी नजर

संजय सक्सेना Akash Anand: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भीतर मचे घमासान से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर पार्टी का परंपरागत दलित वोट बैंक अब किस दिशा में जाएगा। मायावती ने तीन सितंबर 2026 को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More