संसद में गूंजा NEET विवाद, कंगना रनौत ने PM मोदी के समर्थन में विपक्ष पर साधा निशाना

Kangana Ranaut

NEET पेपर लीक विवाद पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

Kangana Ranaut’s statement: नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर हुआ प्रदर्शन अब समाप्त हो गया है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांग मान ली है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा भी दे दिया है। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों का मामला भी चर्चा में रहा। अब संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा। भाजपा की सांसद कंगना रनौत पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की है और सवाल उठाया है कि ये कैसे छात्र हैं।

PM मोदी ने बेहतरीन मिसाल पेश की- कंगना

हाल ही में केंद्र सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पेश किया है। इस बिल पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा- “हमारे प्रधानमंत्री ने देश और लोगों के हित में छोटे से लेकर बड़े हर मुद्दे को हल करने के अपने संकल्प से दुनिया के सामने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। सरकार ने इस मामले की जांच करने और परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। इस संशोधन विधेयक को पेश करना प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। UPA सरकार के दौरान शिक्षा बजट बहुत कम था। आज विपक्ष की आलोचना उनकी निराशा को दर्शाती है।”

NEET पेपर लीक विवाद पर कंगना रनौत का बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।  (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि विरोध के नाम पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोग किस तरह के छात्र हैं। कंगना रनौत ने संसद में परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के दौरान कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी है और हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।

ये भी पढें

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की चर्चा, Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के उद्देश्य से पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) कानून में संशोधन किया गया है। कंगना ने इसे सरकार की गंभीरता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। कंगना रनौत ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन कई बार उनकी प्रतिक्रियाएं केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित रह जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई सुधार किए हैं और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

PM मोदी की मां को लेकर टिप्पणी पर जताई नाराजगी

कंगना रनौत ने प्रदर्शन के दौरान PM नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी व्यक्ति या उसके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति की आलोचना नीतियों और फैसलों के आधार पर होनी चाहिए, लेकिन निजी टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। कंगना ने कहा कि विरोध करने वालों को अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

पेपर लीक मामले पर सरकार ने उठाए सख्त कदम

NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली थी। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही। कंगना रनौत ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य परीक्षाओं की निष्पक्षता से जुड़ा है। इसलिए जरूरी है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

भारी बारिश के बाद मेट्रो स्टेशन के नीचे गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

रियल एस्टेट में सिर्फ दाम बढ़ना काफी नहीं! निवेश से पहले समझें लिक्विडिटी का असली खेल

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, कप्तान ने गिनाईं युवा बल्लेबाज की खूबियां

 

Spread the love

2 thoughts on “संसद में गूंजा NEET विवाद, कंगना रनौत ने PM मोदी के समर्थन में विपक्ष पर साधा निशाना

Comments are closed.

Freedom Struggle
Entertainment National

“आज़ाद और आज़ादी” समकालीन चुनौतियों पर तीखा प्रश्न

Freedom Struggle:  (रितेश सिन्हा) महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन (AANW) एवं विराट एक्टिंग लैब के संयुक्त सहयोग से मंडी हाउस स्थित LTG ऑडिटोरियम के ब्लैंक कैनवास सभागार में “आज़ाद और आज़ादी” शीर्षक से कविता और कथन पर आधारित एक प्रभावशाली रंगमंचीय प्रस्तुति का आयोजन किया […]

Spread the love
Read More
CJP Protest: SC Order
National

CJP प्रदर्शन पर SC का बड़ा आदेश, नाबालिग छात्रों की रिहाई और पुलिस कार्रवाई की जांच के निर्देश

CJP Protest: SC Order :  CJP प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश जारी किया है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए, जिन्हें हिरासत में लिया गया है और जिनका कोई पुराना […]

Spread the love
Read More
Indian Customs Agent
Business National

नेपाल भंसार प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोके जाने के आरोप पर भारतीय एजेंटों का धरना जारी

पुलिस बुलाकर प्रशासनिक भवन से बाहर निकाले जाने का आरोप, व्यापार मंडल खुलकर आया समर्थन में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Indian Customs Agent:  भारत-नेपाल सीमा स्थित भैरहवा (बेलहिया) भंसार (कस्टम) कार्यालय में प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर भारतीय कस्टम एजेंटों और नेपाल भंसार प्रशासन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले चार दिनों […]

Spread the love
Read More