धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

Dharmendra Pradhan's resignation

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को ‘मेलोडी टॉफी’ खिलाकर मुंह मीठा कराया।

वाराणसी के मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। जैसे ही छात्रों को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिली, परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कई छात्र हाथों में मिठाई लेकर पहुंचे, वहीं कुछ छात्र मेलोडी टॉफी बांटते नजर आए। छात्रों ने इसे अपने लंबे संघर्ष और आंदोलन की सफलता से जोड़ते हुए खुशी व्यक्त की। जश्न के दौरान छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। कुछ छात्र बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर भी पहुंचे और इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का परिणाम बताया।

यह भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

छात्रों ने कहा- यह हमारी आवाज की जीत है

जश्न में शामिल छात्रों का कहना था कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया। छात्रों के अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार अपनी आवाज उठा रहे थे। अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी मांगों और विरोध को महत्व मिला है। छात्रों ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे का मामला नहीं है, बल्कि छात्रों की एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज का परिणाम है। उन्होंने आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने की मांग जारी रखने की बात कही।

‘मेलोडी टॉफी’ बनी जश्न का आकर्षण

वाराणसी में छात्रों के इस जश्न के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मेलोडी टॉफी की रही। आमतौर पर खुशी के मौके पर लोग मिठाई बांटते हैं, लेकिन छात्रों ने इस बार टॉफी बांटकर अपना अलग अंदाज दिखाया। छात्रों ने बताया कि मेलोडी टॉफी बांटने का फैसला प्रतीकात्मक रूप से किया गया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के दौरान ‘मेलोडी’ शब्द चर्चा में आया था, इसलिए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए इसी अंदाज को चुना। हालांकि, छात्रों के इस प्रदर्शन और उनके बयानों पर प्रशासन या सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर वाराणसी में छात्रों के इस अनोखे जश्न के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

TB मुक्त भारत अभियान में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन, देश में बनाई अलग पहचान

 

 

Spread the love

One thought on “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’”

Comments are closed.

Dharmendra Pradhan's resignation
National Politics

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का साल 2015 का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में राजनाथ सिंह यह कहते […]

Spread the love
Read More
India vs Zimbabwe 2nd T20
Sports Uttar Pradesh

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

भारत की मजबूत शुरुआत India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत और जिम्बाब्वे […]

Spread the love
Read More
Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More