भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का चल रहा कम्पटीशन

Akhilesh Yadav attacks BJP

लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की बात सुने

अहंकारी भाजपा सरकार किसी की बात ही नहीं सुन रही

Akhilesh Yadav attacks BJP:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अहंकार में सरकार चला रही है। भाजपा सरकार नहीं अहंकार है। भाजपा सरकार किसी की बात नहीं सुन नहीं है। लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की बात सुने और जाने कि लोग क्या चाहते है? उन्होंने कहा कि सरकार अगर अन्याय करेगी, दबाव बनायेगी तो दबाव नहीं चलने वाला है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा लीक सरकार की गलती है, इसीलिए परीक्षा दोबारा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों, नौजवानों की मांग स्वीकार करे।

जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे। नीट परीक्षा लीक के बाद जिन बच्चों की जान गयी है, सरकार उन परिवारों की मांगों को पूरा करें। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया हैं, भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का कम्पटीशन चल रहा है। कौन ज्यादा पेपर लीक करा सकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक हो नहीं रहे, ये लीक कराये जा रहे हैं। भाजपा सरकार छात्रों को नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि क्या सरकार ने पुलिस को कपड़े फाड़ने की टेनिंग दी है। हम लोगों के कपड़े पकड़े गये।

यह भी पढें

ईरान की फ्रीज संपत्तियों से होगी जहाजों और कार्गो के नुकसान की भरपाई, ट्रंप का ऐलान

 

पुलिस ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में आये छात्रों-बच्चियों के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, लाठीचार्ज किया, सिर पर लाठी मारी। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने अन्याय, अत्याचार किया। सरकार हिटलर की तरह काम कर रही है। हिटलर भी अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस की वर्दी पहनाकर विरोधी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई करवाता था। सोशल मीडिया और मीडिया में सादे कपड़े पहने लोगों द्वारा आन्दोलनकारियों पर लाठी चलाने की जो खबरें आ रही है वह जांच का विषय है। लाठी चलाने वाले कौन लोग हैं? सरकार इसकी सच्चाई बताएं, नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्दी पहनकर पुलिस का डंडा लेकर छात्र-नौजवानों को लाठी मार रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

Gold-Silver Price Today : कीमती धातुओं में गिरावट का दौर, जानें आज का सोना-चांदी का भाव

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

NEET विवाद के बीच दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द; सरकार और प्रदर्शनकारियों की अहम बैठक आज

24 साल की शादी टूटने के बाद सीमा सजदेह का बड़ा खुलासा, बेटे के सवाल ने कर दिया था भावुक

‘बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का’—पेपर लीक पर PM के ऐलान के बाद अखिलेश का BJP पर तंज

 

 

2 thoughts on “भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का चल रहा कम्पटीशन

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More