
Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों के पैदल चलने और उनके साथ चलने वाले सहायक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में पैदल कांवड़ियों या धीमी गति वाले वाहनों की मौजूदगी से गंभीर सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें केवल निर्धारित पारंपरिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
अप्सरा बॉर्डर रूट
अप्सरा बॉर्डर
शाहदरा फ्लाईओवर
सीलमपुर टी-पॉइंट
आईएसबीटी फ्लाईओवर
भोपुरा बॉर्डर रूट
भोपुरा बॉर्डर
वजीराबाद रोड
लोनी गोलचक्कर फ्लाईओवर
गोकुलपुरी टी-पॉइंट
66 फुटा रोड
सीलमपुर टी-पॉइंट
नया आईएसबीटी ब्रिज
लोनी और सोनिया विहार मार्ग
लोनी बॉर्डर
लोनी फ्लाईओवर
सोनिया विहार बॉर्डर
पुस्ता रोड
खजूरी फ्लाईओवर
वजीराबाद रोड
गाजीपुर और आउटर रिंग रोड रूट
भोपुरा बॉर्डर
वजीराबाद ब्रिज
आउटर रिंग रोड
इंदिरापुरम नाला रोड
गाजीपुर बॉर्डर
न्यू अशोक नगर
पुस्ता रोड
आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हीं निर्धारित मार्गों से श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी। रास्ते में कई स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने आम वाहन चालकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें। यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें। घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत देना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन
राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!
छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार की बड़ी कवायद, CJP के प्रदर्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग
घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में


3 thoughts on “Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध”
Comments are closed.