अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला

Shreyas Iyer's captaincy

 मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

Shreyas Iyer’s captaincy: भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब दो और मैच बचे हैं। इन दो मैचों की तारीख जान लीजिए, क्योंकि अब इनके बीच गैप नहीं है। बैक टू बैक मैच खेले जाएंगे। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी अभी से जान लीजिए। भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का भी मौका होगा। हालांकि टीम की कोशिश होगी कि जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया जाए, ताकि जो हार पिछले कुछ वक्त में मिली हैं, उनसे पार पाया जा सके।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मिली पहली जीत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरकार पहली जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले उनकी कप्तानी में जो सात मैच खेले गए, उसमें से छह में टीम को हार मिली थी और एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। सात मैचों के बाद श्रेयस ने पहली जीत हासिल की है। गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से आसानी से हरा दिया। इस मैच में जहां एक ओर पहले गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को छोटे स्कोर पर रोक दिया, वहीं इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद कप्तान श्रेयस ने युवा बल्लेबाज वैभव जमकर तारीफ भी की।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बचे हुए मैच 25 और 26 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से खेले जाएंगे

अब अगर आगे के मैचों की बात की जाए तो ये 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। यानी शनिवार और रविवार को बैक टू बैक मैच हैं, ये दोनों मैच हरारे में खेले जाएंगे। यानी पहले और दूसरे मैच के बीच केवल एक दिन का गैप और इसके बाद लगातार मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया अगर अगला मैच भी जीतने में कामयाब रही तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। तीसरा मैच जीतते ही टीम इंडिया क्लीन स्वीप कर देगी। इस बीच मैच के वक्त की बात की जाए तो ये भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा।

यह भी पढें

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

एक जीत से टीम का मनोबल फिर से बढ़ा हुआ आया नजर

भारतीय टीम का मनोबल आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद टूटा सा नजर आने लगा था, जो अब इस पहले मैच में जीत के बाद वो थोड़ा सा बढ़ा हुआ ​दिखने लगा है। टीम की कोशिश जरूर ये होगी कि तीन के तीन मैच जीते जाएं। देखना होगा कि श्रेयस अय्यर अगले दो और बचे हुए मैचों में किस तरह की कप्तानी करते हैं। सभी की नजर इन मैचों पर होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

‘बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का’—पेपर लीक पर PM के ऐलान के बाद अखिलेश का BJP पर तंज

राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन

 

 

Spread the love

Rampur Jauhar University controversy
Politics Uttar Pradesh

नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही यूपी की भाजपा सरकार

Rampur Jauhar University controversy:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश मानता है, भाजपा आक्रांता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे। यूपी की भाजपा सरकार नकारात्मकता का नया इतिहास लिख रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र, […]

Spread the love
Read More
Akhilesh Yadav attacks BJP
Politics Uttar Pradesh

भाजपा की केन्द्र और यूपी सरकार में पेपर लीक कराने का चल रहा कम्पटीशन

लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि लोगों की बात सुने अहंकारी भाजपा सरकार किसी की बात ही नहीं सुन रही Akhilesh Yadav attacks BJP:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अहंकार में सरकार चला रही है। भाजपा सरकार नहीं अहंकार है। भाजपा सरकार किसी की बात नहीं सुन […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन

Vaibhav Suryavanshi :  भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर भारत की सात विकेट से आसान जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने […]

Spread the love
Read More