वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन

Vaibhav Suryavanshi :  भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर भारत की सात विकेट से आसान जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक भी जड़ दिया। मैच के बाद उनके अनोखे सेलिब्रेशन ने सभी का ध्यान खींचा। अब BBC द्वारा जारी एक वीडियो में वैभव ने अपने इस खास जश्न के पीछे की कहानी साझा की है।

पिता, मां और कोचों को समर्पित था सेलिब्रेशन

बीसीसीआई के वीडियो में रिंकू सिंह से बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि अर्धशतक पूरा करने के बाद किया गया पहला सेलिब्रेशन उनके पिता के लिए था। वहीं दूसरा इशारा उन्होंने अपनी मां और परिवार के सम्मान में किया। उन्होंने कहा, मैं इस पारी को अपने परिवार, अपने कोचों और उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा साथ दिया।”

‘मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा’

शुरुआती अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव पर काफी निगाहें थीं। शानदार अर्धशतक के बाद उन्होंने कहा कि वह सफलता को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि जहां भी खेलूं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और टीम की जीत में योगदान दूं।”


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

राधामोहन ने डाली सुर्री , CM द्वारा फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुझे आमंत्रण नहीं!

महराजगंज में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार की बड़ी कवायद, CJP के प्रदर्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

One thought on “वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, जानिए किसके लिए था उनका खास सेलिब्रेशन”

Comments are closed.

Sports

Hockey World Cup: भारत का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के खिलाफ 11-1 से बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने दिखाया दम Junior Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम ने AAHF  जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 11-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह […]

Read More
Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More