छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार की बड़ी कवायद, CJP के प्रदर्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग

Student Protest News : छात्रों के प्रदर्शन और पेपर लीक से जुड़े आंदोलन के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की अहम बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आंदोलन की स्थिति और सरकार की आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इस बीच, सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को देशभर के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने अभियान का नारा “हर जिला, एक दिन, एक मांग” रखा है और छात्रों, युवाओं व सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है।

दोपहर 12:30 बजे होगी सरकार और CJP की अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में CJP नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि सरकार आंदोलन समाप्त करने की अपील के साथ एक लिखित प्रस्ताव भी सौंप सकती है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा सरकार के लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किए जाने के बावजूद CJP ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

NEET विवाद पर राजकुमार राव का बयान चर्चा में

Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More