26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

Sonam Wangchuk News :  सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अनशन समाप्त करवाया। अनशन खत्म करने के बाद जारी वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि यह फैसला लंबी बातचीत, सरकार के लिखित भरोसे और देश में संभावित तनाव की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

सरकार ने दिए ये तीन बड़े लिखित आश्वासन

सोनम वांगचुक के अनुसार सरकार ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर लिखित सहमति दी है—

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं और ‘संसद चलो’ मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई FIR या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा। पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 20 से अधिक बच्चों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

संसद में होगी विस्तृत चर्चा। परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और जवाबदेही तय करने के मुद्दे पर संसद में व्यापक बहस कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

65 सांसदों ने भी किया था समर्थन

सोनम वांगचुक ने बताया कि अनशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे। सभी ने उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि संसद में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मिला आश्वासन

वांगचुक ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि वे केवल इस्तीफे की मांग पर अड़े रहते तो अनशन और लंबा चल सकता था, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा छात्रों का भविष्य, प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार था। यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो इससे सरकार की ही छवि प्रभावित होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

NEET विवाद पर राजकुमार राव का बयान चर्चा में

UAE प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा डिजिलॉकर युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Spread the love

2 thoughts on “26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

Comments are closed.

Delhi homeslider

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों के पैदल चलने और उनके साथ चलने वाले सहायक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह […]

Spread the love
Read More
Paper leak
National Politics

‘बीमारी ROOT में, इलाज FRUIT का’—पेपर लीक पर PM के ऐलान के बाद अखिलेश का BJP पर तंज

Paper leak :  पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समस्या की जड़ सरकार खुद है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार की बड़ी कवायद, CJP के प्रदर्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग

Student Protest News : छात्रों के प्रदर्शन और पेपर लीक से जुड़े आंदोलन के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की अहम बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आंदोलन की स्थिति […]

Spread the love
Read More