साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Cyber ​​fraud gang

इनके पास से 23 ATM कार्ड, 13 पासबुक, नौ चेकबुक व पांच मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

Cyber ​​fraud gang : साइबर वज्र अभियान के तहत इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम ठगी करते थे। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 ATM कार्ड, 13 पासबुक, नौ चेकबुक व पांच मोबाइल फोन बरामद किया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद पता चला कि गिरोह महिलाओं को मोहरा बनाकर अपने आसपास के शहरों और गांवों के लोगों को गुमराह कर उन्हें नौकरी दिलाने के नाम उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर उनसे चेकबुक, पासबुक व एटीएम कार्ड के अलावा नेट बैंकिग की यूजर आईडी पासवर्ड, सिमकार्ड व बैंक खातों की क्रेडेशियल का एक्सिस लेकर उनके खातों की डिटेल हासिल कर साइबर ठगी करते थे।

यह भी पढ़ें

गोरखपुर को CM योगी की ₹995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

इस गिरोह का राजफाश कर साइबर सेल और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक महिला सहित तीन जालसाजों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम जनपद बदायूं व हाल पता सेक्टर छह वृन्दावन PGI निवासी वरुन कांत शर्मा जनपद फर्रूखाबाद व हाल पता पारा निवासी प्रेम कुमार उर्फ विमल बताया। इस गिरोह में शामिल महिला शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में जाकर भोले-भाले लोगों को गुमराह कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें इस गोरखधंधे में शामिल करती थी।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी प्रेम कुमार उर्फ विमल ने पूछताछ में बताया कि वह अमित और दिनेश के बताए हुए शहर व गांवों के लोगों को गुमराह कर उनसे अलग-अलग बैंकों का खाता खुलवाकर गिरोह में शामिल अत्याधुनिक उपकरणों के सहारे कन्वर्ट कर कराकर चाईनीज लोगों को भेजता था। पकड़ा गया आरोपी वरुन कांत ने पुलिस को बताया कि प्रेम कुमार उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था, जबकि आरोपी महिला ने बताया कि उसे प्रेम कुमार ने नौकरी दिलाने के लिए बुलाया था, लेकिन साइबर अपराधियों ने उन्हें नौकरी दिलाने की अपराध के दलदल में धकेल दिया। बताया जा रहा है ग्राहक फंसाने के लिए गिरोह 40 से 45 प्रतिशत कमीशन देता था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, मुख्यमंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

भारतवंशी क्रिकेटरों का ऑस्ट्रेलिया में जलवा

रोहित चंदेल की जगह कृष्णा कौल बने नए लीड, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

 

 

 

2 thoughts on “साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Comments are closed.

Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

लखनऊ में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More
Crime News

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की अस्मत से खिलवाड़ की घटनाएं थम नहीं रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक 50 वर्षीय वहशी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और […]

Read More
Crime News

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

नया लुक ब्यूरो, रांची/रामगढ़ रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी […]

Read More