थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर

Police car theft

Police car theft : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाने के परिसर में खड़ी सरकारी कार की चाबी लगी होने का फायदा उठाकर एक शराब के नशे में धुत युवक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने भीड़भाड़ वाले साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाने से सरकारी कार लेकर हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, इमलिया गांव निवासी सुखेंद्र बुंदेला किसी काम से रैपुरा थाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने से बाहर कर दिया। थाने से निकलते समय उसकी नजर परिसर में खड़ी सरकारी कार पर पड़ी, जिसकी चाबी वाहन में ही लगी हुई थी। युवक तुरंत कार में बैठा और सरकारी वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को जब तक इसकी जानकारी हुई, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।

यह भी पढ़ें

40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

हाट बाजार में मच गया हड़कंप

घटना के समय रैपुरा कस्बे में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे थे। आरोपी ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। कटनी तिराहे के पास एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और उसकी बाइक कार के नीचे फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने कार नहीं रोकी और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। इस दौरान बाजार में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ सेकंड की देरी भी बड़ा हादसा साबित हो सकती थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पीछा करते हुए पुलिस ने अवंतीबाई चौक के पास आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद भी माहौल शांत नहीं हुआ। घटना से नाराज बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पीटने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करते हुए आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया।

आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस पर उठे सवाल

इस पूरी घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सरकारी वाहन में चाबी नहीं छोड़ी गई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि सरकारी वाहन में चाबी कैसे लगी रह गई और सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

रामपुर में ढहता आजम साम्राज्य क्या 2027 में बचेगी सियासी विरासत

Spread the love

2 thoughts on “थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर”

Comments are closed.

Crime News homeslider International

तलाक के बाद भी नहीं भूली पूर्व पति का रिश्ता, 76 वर्षीय महिला ने की दो हत्याएं

America: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब गर्लफ्रेंड की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी महिला ने उन पर भी गोली […]

Spread the love
Read More
Untitled 29 copy
Crime News Uttar Pradesh

इनामी आरोपितों की होशियारी हुई फेल, पहुंच गए सलाखों के पीछे

जानकार सूत्र, करीब छह माह तक योजना बनाने के बाद दिया घटना को अंजाम कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: इस हाई प्रोफाइल कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड ने न केवल पुलिस को मुश्किल में डाला, बल्कि सरकार को भी परेशान किया। लिहाजा फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी […]

Spread the love
Read More
Morbi Murder Case
Crime News Gujarat

बहू के कथित अफेयर पर विवाद, बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

Morbi Murder Case: गुजरात के मोरबी जिले में एक 27 वर्षीय युवक की हत्या के मामले ने परिवार के भीतर चल रहे विवाद को सामने ला दिया है। युवक का शव खेत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में परिवार के अंदर तनाव और बहू के कथित अफेयर को लेकर […]

Spread the love
Read More