दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर के वकीलों का प्रदर्शन, DM कार्यालय का गेट घेरा

Kanpur lawyers' protest

NEET पेपर लीक मामले में छात्रों पर कार्रवाई का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Kanpur lawyers’ protest :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर के अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट का घेराव किया और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने करीब आधे घंटे तक गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। इस वजह से जिलाधिकारी कार्यालय आने-जाने वाले आम लोगों को भी कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय शिखा शुक्ला को सौंपा, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर रास्ता खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें

गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

प्रदर्शन में शामिल कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, अधिवक्ता सोनल पाठक और मोहम्मद तौहीद ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में छात्र-छात्राएं दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मार्च और अनशन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई से अधिवक्ताओं और आम लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता भगवत दास, विवेक सिंह और सागर यादव ने कहा कि देश में बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे छात्रों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। ज्ञापन सौंपने के बाद वकीलों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Uttar Pradesh

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM,SP बच्चों और शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे DM और SP, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, नौतनवां पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस […]

Read More
Uttar Pradesh

DM-SP ने वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का किया औचक निरीक्षण,

 पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता देने के दिए निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ नौतनवां का औचक निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही […]

Read More