महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी

India-Palestine Agreement

शाश्वत तिवारी

India-Palestine Agreement  : भारत और फिलिस्तीन के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि महिमा सिकंद और यहां के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री इंजीनियर मोहम्मद अल अमूर ने ‘तुराथी’ इंडिया-फिलिस्तीन सेंटर के निर्माण के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) के संशोधित प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित पाँच मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) की यह फ्लैगशिप परियोजना फिलिस्तीनी महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

यह सेंटर फिलिस्तीनी विरासत परियोजनाओं के विकास और मार्केटिंग के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र होगा। फ़िलिस्तीन स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा इस समझौते से ‘तुराथी’ के दूसरे और तीसरे चरण को लागू करने में मदद मिलेगी। यह भारत सरकार द्वारा फंड किया गया पाँच मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक प्रमुख विकास प्रोजेक्ट है। रामल्लाह में स्थित इस प्रोजेक्ट का मकसद तकनीकी सहायता, बिज़नेस ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण और बाज़ारों तक बेहतर पहुंच के ज़रिए फिलिस्तीनी महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

 

भारतीय कार्यालय ने आगे लिखा मंत्री अल अमूर ने इस महत्वपूर्ण आर्थिक और सांस्कृतिक पहल के लिए भारत के सहयोग की सराहना की और प्रतिनिधि को मंत्रालय द्वारा किए जा रहे राष्ट्रीय सुधार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही हस्ताक्षर समारोह के दौरान भारतीय प्रतिनिधि सिकंद ने फिलिस्तीनी जनता और वहां के नेतृत्व के प्रति भारत के अटूट और निरंतर सहयोग को दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘तुराथी’ सेंटर फिलिस्तीनी महिलाओं की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत लंबे समय से फिलिस्तीन के लिए ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ का दृढ़ समर्थक रहा है।

भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिलिस्तीन की संप्रभुता के पक्ष में आवाज उठाने के साथ-साथ वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार तकनीकी व मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। ‘तुराथी’ सेंटर जैसी विकासात्मक परियोजनाएं फिलिस्तीनी जनता के प्रति भारत की इसी अटूट और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव

ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, सर्जरी के बाद घर लौटे बिग बी; ब्लॉग में साझा किया हेल्थ अपडेट

 

 

Spread the love

3 thoughts on “महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी

Comments are closed.

Trump Tariff on Canada 
International

Trump Tariff on Canada : ट्रंप ने कनाडा पर कसा शिकंजा, 50% टैरिफ से बढ़ी चिंता

Trump Tariff on Canada  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार यह नया शुल्क 30 दिनों के भीतर लागू होगा। ट्रंप प्रशासन का […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More
India-Panama Relations
International Politics

पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी India-Panama Relations :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में पनामा के अपने समकक्ष जेवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए पनामा के विदेश मंत्री के साथ इस वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी के […]

Spread the love
Read More