
सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत
Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, जबकि ITऔर मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।
मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 58.89 अंक यानी 0.08% की गिरावट के साथ 77,649.63 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 22.45 अंक यानी 0.09% फिसलकर 24,216.05 के स्तर पर पहुंच गया।गौरतलब है कि सोमवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे। ऐसे में मंगलवार की कमजोर शुरुआत ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
HDFC Bank पर दबाव, अल्ट्राटेक रहा टॉप गेनर
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 21 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि नौ शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 0.75% की तेजी के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा।दूसरी ओर, HDFC Bank के शेयरों में लगातार दूसरे दिन दबाव बना रहा। बैंक का शेयर 1.05% टूटकर सेंसेक्स का सबसे बड़ा लूजर बना।
यह भी पढें
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव
IT और मेटल शेयरों ने दिखाई मजबूती
बाजार में गिरावट के बावजूद कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
तेजी वाले प्रमुख शेयर:
Tech Mahindra – 0.72%
ICICI Bank – 0.70%
Tata Steel – 0.64%
Kotak Mahindra Bank – 0.64%
IndiGo – 0.50%
HCL Tech – 0.43%
Larsen & Toubro (L&T) – 0.40%
TCS – 0.35%
Bharti Airtel – 0.29%
इसके अलावा Asian Paints, SBI, NTPC, ITC, Infosys, BEL, Hindustan Unilever, Adani Ports, Power Grid, Trent और Mahindra & Mahindra भी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में रहे।
इन शेयरों में दिखी बिकवाली
शुरुआती सत्र में कुछ बड़े शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला।
गिरावट वाले प्रमुख शेयर:
HDFC Bank – 1.05%
Eternal – 0.61%
Sun Pharma – 0.47%
Maruti Suzuki – 0.43%
Reliance Industries – 0.24%
Bajaj Finserv – 0.19%
Bajaj Finance – 0.15%
Axis Bank – 0.11%
Titan – 0.10%
बाजार पर क्यों बना हुआ है दबाव
वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की सतर्क रणनीति और घरेलू स्तर पर चुनिंदा सेक्टरों में बिकवाली के चलते बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि IT और मेटल सेक्टर में खरीदारी से बड़ी गिरावट पर कुछ हद तक रोक लगी हुई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महिला सशक्तिकरण को रफ्तारः भारत-फिलिस्तीन ने ‘तुराथी’ सेंटर को दी हरी झंडी
Maruti Suzuki Price Hike: दो महीने में दूसरी बार महंगी होंगी कंपनी की कारें
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान
गाजीपुर में पारिवारिक विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा


One thought on “गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली”
Comments are closed.