ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, सर्जरी के बाद घर लौटे बिग बी; ब्लॉग में साझा किया हेल्थ अपडेट

Amitabh Bachchan Health :  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 83 वर्षीय अभिनेता ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में बताया कि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में भी रखा गया। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह घर लौट आए हैं। बिग बी ने यह भी बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का दौर उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

ब्लॉग में साझा किया हेल्थ अपडेट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि सर्जरी के बाद उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में आईसीयू में रखा गया। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन रिकवरी का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने लिखा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे कठिन चरण साबित हुआ। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी सर्जरी किस वजह से हुई या उन्हें कौन-सी स्वास्थ्य समस्या थी।

ICU में रहने का दिया संकेत

बिग बी ने अपने ब्लॉग में स्पष्ट रूप से अस्पताल और आईसीयू का जिक्र किया, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी या ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

जिंदगी के संघर्ष पर भी लिखी भावुक बात

सेहत की जानकारी देने के साथ अमिताभ बच्चन ने जीवन के संघर्ष और असफलताओं पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि हर व्यक्ति की जिंदगी में ऐसा समय आता है जब कठिनाइयां सामने खड़ी होती हैं। कुछ लोग उनका डटकर सामना करते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी पुरानी सफलताओं के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लिखा कि दोनों रास्ते गलत नहीं हैं और हर व्यक्ति अपने अनुभवों के आधार पर फैसला लेता है। ब्लॉग के अंत में उन्होंने सभी के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अच्छे रहें, खुश रहें… बस यही सबसे जरूरी है।”

83 की उम्र में भी लगातार सक्रिय हैं अमिताभ

बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद अमिताभ बच्चन अपने काम को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। वह इन दिनों फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह टीवी, विज्ञापनों और सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर

डॉयल 112 पर फोन करके पति ने बुलाई पुलिस, पत्नी के खिलाफ की शिकायत

Spread the love

Entertainment

टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, परिवार को दिया सुरक्षा का भरोसा

मुंबई फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे Mumbai : मायानगरी मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनका परिवार चर्चा में है। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात अभिनेता के […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता […]

Spread the love
Read More
Ramayanam International Trailer
Entertainment homeslider

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

Ramayanam International Trailer: रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण अवतार वाले नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। फिल्म […]

Spread the love
Read More