भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज के लिए कोई समाधान निकाला जा सकता है।

बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के बावजूद क्रिकेट रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सितंबर में भारतीय टीम की मेजबानी के लिए तैयार है और उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बातचीत से रास्ता निकलेगा।

रिश्तों में तनाव का असर क्रिकेट पर

भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक संबंधों में हाल के समय में आई तल्खी का असर क्रिकेट पर भी दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम को पहले 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दौरे को सितंबर 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाने हैं।हालांकि अब तक दोनों क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस सीरीज को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है।

T20 विश्व कप विवाद के बाद बढ़ी मुश्किलें

मामला तब और पेचीदा हो गया जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में आयोजित टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कोशिशों के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया। । हालांकि BCCI ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मीडिया राइट्स प्रक्रिया रोकने से उठे सवाल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे की सीरीज के मीडिया राइट्स बेचने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन बाद में इसे अचानक रोक दिया गया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि क्या भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा खतरे में है। BBC ने T 20 विश्व कप से जुड़े विवाद की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भारत में खेलने से इनकार करने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया गया था।

जल्द हो सकता है अंतिम फैसला

सीरीज की तारीखें करीब आने के बावजूद स्थिति साफ नहीं है। दोनों बोर्ड के बीच पर्दे के पीछे बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल भारत बनाम बांग्लादेश वनडे और T 20 सीरीज पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में ही साफ होगा कि टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाएगी या नहीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सोनम वांगचुक का अब मेदांता अस्पताल में होगा इलाज

Delhi Fire : लोधी कॉलोनी में भीषण आग का कहर, एक परिवार की तीन सदस्यों की मौत

रणजीत सागर बांध में बढ़ा जलस्तर, बिजली उत्पादन और सिंचाई को मिली राहत

 

One thought on “भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार”

Comments are closed.

Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा […]

Read More