जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

Maharajganj Child Labour Campaign

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj Child Labour Campaign :  महराजगंज, 20 जुलाई 2026, श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाकर बाल श्रम उन्मूलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी महोदय ने टास्क फोर्स में नामित निरीक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि 31 अगस्त 2026 तक जनपद के सभी ढाबों, ईंट-भट्ठों, रेस्टोरेंट, होटलों, कार्यशालाओं, दुकानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई बालक अथवा बालिका अवैध रूप से बाल श्रमिक के रूप में कार्यरत न हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान पूरी गंभीरता एवं नियमित निगरानी के साथ संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें

जंतर-मंतर से हटाया गया CJP का प्रदर्शन, टेंट उखाड़े गए; कई हिरासत में

जिलाधिकारी महोदय ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई बालक या बालिका बाल श्रमिक के रूप में कार्य करते हुए मिले तो उसे तत्काल मुक्त कराकर उसके पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। उन्होंने बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनः विद्यालय में नामांकन एवं नियमित शिक्षा सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के दौरान की गई प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को जारी आरसी की समीक्षा करते हुए वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम सामाजिक अपराध है और किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। जो भी व्यक्ति बालक अथवा बालिका को बाल श्रमिक के रूप में नियोजित करेगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री गणेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विपिन कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुरजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

जंतर-मंतर से हटाया गया CJP का प्रदर्शन, टेंट उखाड़े गए; कई हिरासत में

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

 

 

Spread the love

One thought on “जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक”

Comments are closed.

Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More
ABIS Founders' Day
Education Uttar Pradesh

बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज भव्य रूप से मनाया 16 वां फाउंडर्स डे

16 वर्ष का यह सफर किसी तपस्या और साधना से कम नहीं – डायरेक्टर अंजली बी.के. त्रिपाठी बोले- सहयोग से विद्यालय का सपना हो रहा साकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी ABIS Founders’ Day :  नौतनवां के बचपन स्कूल और AB इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपना फाउंडर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में […]

Spread the love
Read More
Formation of Teachers' Association
Uttar Pradesh

लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव

डॉ जितेंद्र प्रसाद अध्यक्ष और मनोज कुमार महामंत्री चुने गए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Formation of Teachers’ Association :  महराजगंज जनपद के आनन्दनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की इकाई का आज विधिवत निर्वाचन हुआ। महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए इस निर्वाचन में सर्वसम्मत से डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष […]

Spread the love
Read More