जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

India Zanzibar Relations

 शाश्वत तिवारी

India Zanzibar Relations : संयुक्त गणराज्य तंजानिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र जांजीबार के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. हुसैन अली म्विनी से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर आए राष्ट्रपति म्विनी के साथ हुई यह बैठक दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई है।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने उच्च शिक्षा, क्षमता निर्माण , जलापूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर बल दिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के साझा विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

 

डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा हमने उच्च शिक्षा, क्षमता निर्माण, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, AI, डिजिटल और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ज़ांज़ीबार स्थित IIT मद्रास का कैंपस, हमारी करीबी साझेदारी और अफ्रीका की शिक्षा और विकास प्राथमिकताओं के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति म्विनी इस यात्रा के दौरान चेन्नई में IIT मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए थे। राष्ट्रपति म्विनी का भारत दौरा दो देशों के द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके गहरे कूटनीतिक मायने हैं। यह बैठक दर्शाती है कि भारत लगातार ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं, जैसे कि तकनीकी हस्तांतरण, डिजिटल समावेशन और कौशल विकास को वैश्विक मंचों पर उठाता रहा है। इस दौरे की अहमियत बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा यह दौरा भारत-तंजानिया रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती रफ्तार को दिखाता है, जो लंबे समय से चले आ रहे लोगों के बीच संबंधों और ग्लोबल साउथ में साझेदार के तौर पर हमारी साझा प्राथमिकताओं पर आधारित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा समुद्री हादसा: तेल और LPG से जुड़े जहाजों में धमाके का दावा, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा समुद्री हादसा: तेल और LPG से जुड़े जहाजों में धमाके का दावा, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

बार-बार शैम्पू बदलना बेअसर? बाल झड़ने के पीछे हो सकती है बड़ी वजह

 

 

Spread the love

Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More
India-Panama Relations
International Politics

पनामा लैटिन अमेरिका का प्रवेश द्वार, संबंध मजबूत करने पर जोर

शाश्वत तिवारी India-Panama Relations :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में पनामा के अपने समकक्ष जेवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए पनामा के विदेश मंत्री के साथ इस वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री मामलों, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी के […]

Spread the love
Read More
Assam Floods
National Weather

असम बाढ़ की भयावह तस्वीर: पेड़ पर रात बिताने को मजबूर परिवार, बच्चे ने कहा- हमारे पास खाने को कुछ नहीं

Assam Floods :  असम में लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आए तेज जल प्रवाह ने कई इलाकों में हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। शिवसागर और चराईदेव जिलों में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। कई गांव पानी से घिर गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश […]

Spread the love
Read More