PM Modi का ’56 साल के युवा’ बयान चर्चा में, अंतरिक्ष उपलब्धि पर राहुल गांधी पर इशारों में साधा निशाना

Modi 56 Year Old Youth Remark  : संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पीएम मोदी ने देश के युवाओं की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि वह “56 साल के युवा” की बात नहीं कर रहे हैं। इस टिप्पणी को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इशारों में किया गया हमला माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान संसद सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए दिया। इस दौरान उन्होंने देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का जिक्र किया और युवाओं की क्षमता की सराहना की।

स्काईरूट के विक्रम-1 लॉन्च का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम-1 की सफल उड़ान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाली टीम की औसत उम्र करीब 28 साल है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र के युवाओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की क्षमता और उम्मीदें अंतरिक्ष की तरह असीम हैं और यह देश के लिए गर्व का विषय है।

56 साल के युवा’ टिप्पणी पर बढ़ी राजनीतिक चर्चा

पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा, “मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूं। इस टिप्पणी को राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी की उम्र 50 के दशक में है। हालांकि पीएम मोदी ने अपने बयान में किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इसे राहुल गांधी पर व्यंग्य के रूप में देख रहे हैं।

  PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

PM ने अपने संबोधन में पिछले कुछ समय में भारत की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश ने कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अब निजी कंपनियां भी इस क्षेत्र में आगे आ रही हैं। यह बदलाव भारत के युवाओं की सोच और नवाचार का परिणाम है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान लगातार मजबूत हो रही है और यह केवल संयोग नहीं बल्कि देश की क्षमता का प्रमाण है।

 संसद में सार्थक चर्चा की अपील

मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में तथ्य और तर्क के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां हंगामे की जगह नहीं होती। उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो और संसद की गरिमा बनाए रखी जाए।

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते कदम

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। निजी कंपनियों के आने से इस क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। स्काईरूट जैसी भारतीय स्टार्टअप कंपनियां अंतरिक्ष तकनीक में नए प्रयोग कर रही हैं। इससे युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। सरकार का दावा है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ने से भारत वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सामूहिक विवाह के चार दिन बाद दूल्हे ने मांगे एक लाख और बाइक, दुल्हन को छोड़ा मायके

प्रोस्टेट कैंसर की देर से पहचान बन सकती है गंभीर परेशानी की वजह, जानें एक्सपर्ट की सलाह

फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप ने जीत को बताया अमेरिका की सफलता

बंद कुएं बन रहे जानलेवा गैस चैंबर, बिना सुरक्षा उतरना पड़ सकता है भारी

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Iran-Pakistan Meeting
International Politics

इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक समाधान की कोशिश तेज

Iran-Pakistan Meeting : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More