फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप ने जीत को बताया अमेरिका की सफलता

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने निर्णायक गोल दागकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

मैच के 106वें मिनट में निको विलियम्स के पास पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ मिलकर विजेता टीम स्पेन को ट्रॉफी प्रदान की। ट्रंप ने टूर्नामेंट की मेजबानी को अमेरिका की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस आयोजन ने दुनिया भर के लोगों को एक साथ जोड़ा है।

ट्रंप ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी से यह साबित हुआ है कि अमेरिका में भी फुटबॉल को लेकर लोगों का जुनून बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य में दोबारा अमेरिका में वर्ल्ड कप आयोजित करने की इच्छा भी जाहिर की। इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने संयुक्त रूप से की थी। टूर्नामेंट से पहले वीजा

नियमों और कुछ देशों के प्रशंसकों पर पाबंदियों को लेकर विवाद भी सामने आए थे, लेकिन आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दुनियाभर के फुटबॉल फैंस ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दौरान अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड फैसले को लेकर भी विवाद हुआ था, जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने आपत्ति जताई थी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ स्पेन ने फुटबॉल इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है, जबकि अमेरिका ने सफल मेजबानी के जरिए वैश्विक खेल आयोजन में अपनी भूमिका को मजबूत किया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

असम में बाढ़ का असर: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, दो रेलखंडों पर परिचालन ठप

बंद कुएं बन रहे जानलेवा गैस चैंबर, बिना सुरक्षा उतरना पड़ सकता है भारी

‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान

डोडा के रग्गी नाला में बड़ा हादसा, बस पर गिरे पत्थर; दो की मौत, कई घायल

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप ने जीत को बताया अमेरिका की सफलता”

Comments are closed.

Business

जियो IPO की धूम! चार घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब, QIB ने लगाई बड़ी बोली

Jio IPO 2026 :  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ (IPO) को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आईपीओ खुलने के महज चार घंटे के भीतर यह 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। बुधवार दोपहर 1 बजे तक इसमें करीब 20 लाख आवेदन आ चुके थे। बड़े संस्थागत निवेशकों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

कम CIBIL स्कोर पर नहीं मिलेगा लोन? जानें बैंक क्यों करते हैं स्कोर चेक

New Delhi: आज के समय में घर खरीदने, कार लेने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने या अचानक पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन लोन के लिए आवेदन करने पर बैंक सबसे पहले आवेदक की आर्थिक स्थिति और कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करता है। इसमें […]

Spread the love
Read More
Business Economy National

अरहर 17% महंगी, चना के दाम भी बढ़े, केंद्र की बढ़ी चिंता

New Delhi: देश में दालों की बढ़ती कीमतों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अरहर दाल की कीमतों में सालाना आधार पर 17.2 फीसदी और चना दाल के दाम में 8.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, उड़द और मूंग दाल भी महंगी हुई हैं। इस बीच, कई राज्य सरकारों ने […]

Spread the love
Read More