‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान

Amaal Malik News

Amaal Malik News : फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी को लेकर उठे विवाद के बीच संगीतकार और गायक अमाल मलिक का बयान सामने आया है। अमाल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा काफी देर से शुरू हुई है। अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग 10 साल की देरी से जाग रहे हैं। 2015 में आप कहां थे, जब मैं अकेले ही सिस्टम से लड़ रहा था।” हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में न तो सीधे तौर पर तनिष्क बागची का नाम लिया और न ही ‘सैयारा’ विवाद का जिक्र किया, लेकिन इसे मौजूदा रॉयल्टी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब संगीतकार तनिष्क बागची ने दावा किया कि उन्हें ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की करीब  आठ लाख रुपये की रॉयल्टी नहीं मिली। इस दावे के बाद यश राज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि गाने की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों—तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी—के बीच अनुबंध के अनुसार बराबर बांटी गई है और सभी सहयोगियों को तय शर्तों के मुताबिक भुगतान किया गया है।

YRF ने अपने बयान में कहा कि ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तीनों संगीतकारों का संयुक्त प्रयास था और कंपनी ने अनुबंध के अनुरूप सभी वित्तीय दायित्व पूरे किए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य की रॉयल्टी भी तय समझौते के अनुसार वितरित होती रहेगी। रॉयल्टी विवाद के बीच अमाल मलिक की टिप्पणी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकार, पारदर्शिता और रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर चल रही बहस को नई गति दे दी है। हालांकि इस मामले में अमाल ने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश एक परिवार के लिए बनी काल

हनुमानगढ़ी में नमाज न होने का दावा सरासर झूठा: स्वामी जीतेन्द्रानंद

दो टूक :  वांगचुक हैं क्या कि उनके कहने से प्रधान जैसे मंत्री को हटाया जाये

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “‘सैयारा’ विवाद के बीच अमाल मलिक का बड़ा बयान”

Comments are closed.

Entertainment

टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, परिवार को दिया सुरक्षा का भरोसा

मुंबई फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे Mumbai : मायानगरी मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनका परिवार चर्चा में है। घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात अभिनेता के […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता […]

Spread the love
Read More
Ramayanam International Trailer
Entertainment homeslider

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

Ramayanam International Trailer: रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण अवतार वाले नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। फिल्म […]

Spread the love
Read More