अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

Devika Rani : अगर आप या आपके संबंधी अमेरिका में रहते हैं और सलाद आपके मील का भी जरूरी हिस्सा है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाले परजीवी ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से हजारों अमेरिकी गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। इसकी वजह सलाद को बताया जा रहा है। पूरे देश में स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट जारी किया है और रेस्टोरेंट के सलाद काउंटर खाली हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 से अधिक राज्यों में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक अमेरिका के कम से कम 34 राज्यों में लगभग 7,000 संभावित मामले सामने आ चुके हैं। यह अमेरिका में पिछले कई सालों में खाने से फैलने वाली सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है। CDC ने 1 मई से अब तक 1,645 मामलों की पुष्टि की है। वहीं 5,100 से अधिक मामलों की अभी जांच चल रही है।

मिशिगन और ओहियो में बड़ा संकट

इस बीमारी का सबसे बड़ा केंद्र अमेरिका का मिडवेस्ट इलाका बना हुआ है। अकेले मिशिगन में 3,300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं ओहियो में भी स्थिति खराब है। मिशिगन की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नताशा बगदासारियन ने एक बयान में बताया है कि शुरुआती जांच बार-बार एक ही सोर्स की तरफ इशारा कर रही है, वह है सलाद। जांच में एक फूड चेन कंपनी का नाम भी सामने आ रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने मिशिगन, ओहियो, वेस्ट वर्जीनिया और केंटकी में फैले लगभग 400 मामलों को एक ही कड़ी से जुड़ा पाया है। अब अधिकारी इसका संबंध ‘टैको बेल’ रेस्टोरेंट से होने की संभावना की जांच कर रहे हैं। इस तरह के आरोपों के बाद कई बड़ी फूड चेन्स ने सफाई दी है। टैको बेल ने एहतियात के तौर पर कुछ रेस्टोरेंट्स से कुछ आइटम्स को हटा दिया है।

जान लीजिये लक्षण

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी ‘साइक्लोस्पोरियासिस’ नाम के एक माइक्रोऑरगनिज्म से होती है। यह परजीवी आंतों पर हमला करता है। सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक साइक्लोस्पोरा तब फैलता है जब लोग दूषित भोजन या पानी का सेवन करते हैं। खेतों में प्रदूषित सिंचाई का पानी या फसलों वाले खेतों में गंदा पानी बहकर आना इसका मुख्य कारण होता है। अधिकारियों के मुताबिक इस परजीवी के संपर्क में आने के 1 से 2 हफ्ते बाद लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। शुरुआत में थकान और शरीर में दर्द होता है। इसके बाद इस बीमारी का सबसे प्रमुख लक्षण सामने आता है- विस्फोटक डायरिया। इसके साथ ही मरीज को पेट फूलने, मरोड़ उठने और उल्टी जैसा महसूस होने की भी शिकायत होती है।

गंभीर है ये संकट?

जानकारों की मानें तो साइक्लोस्पोरा संक्रमण को ट्रैक करना बेहद मुश्किल काम है। डॉक्टरों के अनुसार, यह परजीवी मरीज के मल में रुक-रुक कर बाहर आता है, इसलिए एक बार के टेस्ट में यह पकड़ में नहीं आता। सामान्य पेट दर्द के रूटीन टेस्ट में यह शामिल भी नहीं होता। चूंकि इसके लक्षण दिखने में दो हफ्ते का समय लगता है, इसलिए आज जो मामला सामने आता है, वह असल में हफ्तों पुराना संक्रमण होता है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने सलाह दी है कि फलों और सब्जियों को बहते साफ पानी में रगड़कर धोएं। वहीं बाजार से पहले से कटा या पैकेट बंद सलाद मिक्स खरीदने के बजाय पूरा साबुत सब्जी खरीदने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जहां तक संभव हो, फलों और सब्जियों को पकाकर खाने की सलाह भी दी गई है। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी हिदायत दी गई है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

देविका रानी ने दिया था पहला लम्बा किसिंग सीन

इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

 

 

 

Spread the love

One thought on “अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही”

Comments are closed.

Iran US War
homeslider International

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

Iran US War : अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और गहरा गया है। शुक्रवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए कई पुलों, बिजली से जुड़े बुनियादी ढांचे और एक प्रमुख बंदरगाह पर स्थित टावर को निशाना बनाया। इन हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

   शाश्वत तिवारी NASSCOM Disha Program Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच डिजिटल और तकनीकी सहयोग को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई देते हुए कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के उभरते हुए तकनीकी लघु एवं मध्यम उद्योगों (टेक एसएमई) के विकास के लिए नैसकॉम […]

Spread the love
Read More
Maulana Jarjis
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी ए अहमद सौदागर कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि […]

Spread the love
Read More