रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन

Kriti Sanon Boyfriend

स्टेडियम में कबीर बहिया के साथ देखा वनडे, लंबे समय से डेटिंग की चर्चा

Kriti Sanon Boyfriend : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मंगलवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों को स्टेडियम के स्टैंड्स में एक साथ मैच इंजॉय करते देखा गया। दोनों के बीच काफी समय से डेटिंग की चर्चाएं हैं।

कृति और कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेडियम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को इस आउटिंग की झलक दिखाई। उन्होंने स्टेडियम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कृति सेनन, कबीर और उनका एक दोस्त एक साथ नजर आ रहे हैं। कबीर के फोटो शेयर करने के कुछ ही समय बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एजबेस्टन स्टेडियम के स्टैंड्स से कृति की कई तस्वीरें सामने आईं। मैच के दौरान कृति सेनन काफी खुश नजर आ रही थीं और वे टीम इंडिया को चीयर कर रही थीं।

पिछले कुछ महीनों से है डेटिंग की चर्चा

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें कुछ महीने पहले तब शुरू हुई थीं, जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया था। तब से उनके रोमांस की खबरें लगातार मीडिया में बनी हुई हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, हालांकि दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इससे पहले कबीर बहिया को कृति की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टीबिन बेन की शादी में भी देखा गया था, जहां वे पारिवारिक फंक्शंस का हिस्सा बने थे।

कौन हैं कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

कबीर बहिया ब्रिटेन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से पूरी की है। कबीर ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ कंपनी के फाउंडर हैं। वे एक जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया हैं, जो ब्रिटेन की प्रमुख ट्रैवल एजेंसी ‘साउथऑल ट्रैवल’ के मालिक हैं। कबीर की खेल और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों के साथ अच्छी जान-पहचान है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को हाल ही में होमी अडजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के बाद कृति ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है और वे छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आये समय रैना

साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा

E20 नहीं चाहते, तो ज्यादा पैसे दीजिये, असली पेट्रोल लीजिये

 

 

 

2 thoughts on “रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन”

Comments are closed.

Entertainment

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

Ayodhya: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री के इस आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा है। यामी गौतम अपनी फिल्मों के चयन और दमदार […]

Read More
Kangana Ranaut
Entertainment

कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘क्वीन फॉरएवर’ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन उसे इस स्तर पर राहत नहीं मिली। […]

Read More
7
Entertainment homeslider

वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस

Imran Khan : आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल […]

Read More