सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग में ज्यादा खरीदारी

Share Market Today :  शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

कच्चा तेल 1% चढ़कर 85 डॉलर के पार

कच्चे तेल की कीमत आज 1% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से कच्चे तेल के दामों में तेजी है।

कुसुमगर का शेयर 37% ऊपर लिस्ट

कुसुमगर का शेयर BSE पर 37% प्रीमियम के साथ 574 रुपए पर लिस्ट हुआ। NSE पर इसका शेयर 569 रुपए पर लिस्ट हुआ, जो कि इसके IPO प्राइस से 35.80% ज्यादा है। 650 करोड़ रुपए के इस IPO के लिए प्राइस बैंड 398 रुपए से 419 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

दो  IPO में निवेश का मौका

दो  कंपनियों के IPO का आज दूसरा दिन है। ये IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के हैं। म्यूचुअल फंड कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइमरी मार्केट से 9,813 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसका इश्यू पहले ही दिन 68% सब्सक्राइब हो गया है। इसी तरह अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड फ्रेश इश्यू के जरिए 126.25 करोड़ रुपए जुटाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सोना ₹306 घटा, चांदी ₹1,253 बढ़ी

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

गुप्त नवरात्र में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूरी पूजा विधि

 

 

 

Spread the love

One thought on “सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी”

Comments are closed.

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Business

एक सितंबर से बदलेंगे ये नियम, LPG से कार तक पड़ेगा असर

CNG PNG Price : हर महीने की शुरुआत में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े नियमों में बदलाव होते हैं। अब 1 सितंबर 2026 से भी LPG, ईंधन की कीमतों, LPG e-KYC, कारों की कीमतों और एयरपोर्ट इमिग्रेशन से जुड़े कुछ बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More