
NDA Meeting 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा करना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार चुनी गई सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत मंडपम में आयोजित इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में विकास योजनाओं, सुशासन और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
फेरे लेते ही दुल्हन हुई फरार! राजस्थान से आए दूल्हे के साथ लगा लाखों का चूना
पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव
अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना
Work From Home का बढ़ता ट्रेंड, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर


One thought on “भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत”
Comments are closed.