नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

Deepika and Ranveer

Deepika and Ranveer  बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर का आनंद ले रहे हैं। बेटी दुआ के बाद अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने नए घर का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

नए आशियाने का लेने पहुंचे जायजा

वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने निर्माणाधीन घर की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों घर के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लेते हुए बातचीत करते नजर आए। बताया जा रहा है कि घर का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और अब केवल इंटीरियर का काम बाकी है। ऐसे में जल्द ही यह स्टार कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो सकता है।

ये भी पढ़े

21 साल की शादी टूटी, दर्द में डूबा एक्टर , अब GF संग लिव-इन में दो बेटों का पिता

दीपिका के बेबी बंप पर टिकीं निगाहें

घर की झलकियों से ज्यादा लोगों का ध्यान दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने खींचा। इस दौरान अभिनेत्री ने बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक अपनाया था। वह ऑल-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जबकि रणवीर सिंह रेड टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप में दिखाई दिए। बालकनी में टहलते वक्त दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ऐसे दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

19 अप्रैल 2026 को दीपिका और रणवीर ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। कपल ने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी सी झलक पोस्ट की थी, जिसमें उसके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आ रही थी। टेस्ट किट पर बने दो गुलाबी निशानों ने साफ संकेत दिया कि दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया था।

ये भी पढ़े

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने रहे थे चुनौतीपूर्ण

एक हालिया बातचीत में दीपिका ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि आठवें और नौवें महीने के दौरान उन्हें कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने कहा था, “आठवें और नौवें महीने में मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा। डिलीवरी भी आसान नहीं थी।”दीपिका ने बेटी दुआ के नाम को लेकर भी दिलचस्प बात साझा की थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को थोड़ा समय देना चाहते थे ताकि उसकी अपनी पहचान और व्यक्तित्व विकसित हो सके। उसी भावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उसका नाम चुना।

करियर में भी व्यस्त हैं दीपिका और रणवीर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ में नजर आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘प्रल्य’ पर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद दोनों सितारे एक और बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।फिलहाल फैंस की नजरें दीपिका और रणवीर के नए घर और उनके परिवार में आने वाली नई खुशियों पर टिकी हुई हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूजऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सास से आंखें हुई चारः बीवी को छोड़ सासु मां से कर डाली कोर्ट मैरिज

50 साल की उम्र तक वैध हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें 2026 के नए नियम

पटना कोचिंग फायरिंग केस: फैजल खान को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

 

Spread the love

2 thoughts on “नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार”

Comments are closed.

Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Spread the love
Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More