स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

Hormuz Strait Crisis

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंस

इंजन रूम में धमाके के बाद उठीं लपटें, मदद की गुहार….

खतरे में डीजल-पेट्रोल, सांसत में जान

नया लुक ब्यूरो

Hormuz Strait Crisis : दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई के लिए मशहूर   Strait of Hormuz में एक बार फिर तनातनी का माहौल जारी है। कुछ दिनों पहले होर्मुज में ओमान तट के नजदीक एक जहाज पर अज्ञात ड्रोन या मिसाइल ने हमला कर दिया था। पलाउ के झंडे वाले इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। कहा जा रहा है कि इस हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में फिर से सन्नाटा पसर गया है। जहाज पर हुए हमले की पुष्टि फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने की है। जहाज पर हमले बाद नाविकों ने SOS सिग्नल भेजा था, अब उन्हें बचाने के लिए ओमान और इंटरनेशनल कोस्ट गार्ड्स से मदद मांगी जा रही है। यह घटना उस समय हुई है जब पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण क्षेत्रीय तनाव पहले से ही बहुत ज्यादा है। आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां हाल के दिनों में कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं!

खबरों के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान के तट से करीब 15 समुद्री मील दूर एक व्यावसायिक मालवाहक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले में बड़ा धमाका हुआ है। हमले के बाद इस जहाज के इंजन रूम में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई और जहाज में पानी भरने लगा। देखते ही देखते जहाज की अस्थिर हो गई गई और डूबने-उतराने लगी। नाविकों ने तुरंत मदद के लिए डिस्ट्रेस कॉल (SOS) जारी किए। मिली जानकारी के अनुसार इस जहाज पर कम से कम 24 भारतीय नाविक सवार थे।

खबर है कि इस बड़ी घटना में कुछ क्रू मेंबर्स को भी नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक नाविकों ने बहुत तेजी से पानी भरने की सूचना दी थी। हमले के कारण जहाज की लाइफबोट्स भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया है। इससे मात्र कुछ दिन पहले 13 मई को ओमान के पानी में एक और भारतीय जहाज दुर्घटना का शिकार हुआ था। सोमालिया से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहे भारतीय लकड़ी की जहाज में आग लग गई और वह डूब गया। तब जहाज पर सवार 14 भारतीय नाविकों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया था। ताजा घटना में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

दुनिया भर में फिर से बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

पेट्रोलियम पदार्थों की लाइफलाइन बन चुकी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर से हो रहे हमले का असर पूरी दुनिया पर होना तय है। कुछ दिनों तक बंद रहे होर्मुज के कारण भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से होर्मुज पर संकट के बादल गहरा रहे हैं तो फिर से तेज की कीमतों में इजाफा होना तय है। गौरतलब है कि डीजल पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने से रसोई पर असर पड़ता है।

होर्मुज से गुजरना बना चुनौती

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास लगातार हो रहे हमलों से वैश्विक समुद्री व्यापार प्रभावित हो रहा है। भारतीय नाविक दुनिया भर के जहाजों पर बड़ी संख्या में काम करते हैं। ऐसे में क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हमलों ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को गम्भीर चुनौती बना दिया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नाविकों और जहाज मालिकों से अपील की है कि वे क्षेत्र में यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

परेशान करेगी गैस की किल्लत

हैदाराबाद समेत दुनिया के कई बड़े शहरों में बड़े रेस्तरां भले ही लकड़ी और कोयले पर खाना पकाना शुरू कर चुके हों, लेकिन घर-घर की पहुंच से अभी दूर है। भारत में कोई भी घर ऐसा नहीं बना है, जहां लकड़ियों से खाना पकाया जा सके। मतलब साफ है कि धुएं के निस्तारण को कोई सुविधा घर में नहीं बनाई गई है। इसलिए भारतीय गृहणियों के लिए हार्मुज संकट का संदेश दे रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पाक अधिकृत कश्मीर में हिंसा का दावा, 150 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

सास से आंखें हुई चारः बीवी को छोड़ सासु मां से कर डाली कोर्ट मैरिज

50 साल की उम्र तक वैध हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें 2026 के नए नियम

21 साल की शादी टूटी, दर्द में डूबा एक्टर , अब GF संग लिव-इन में दो बेटों का पिता

Spread the love

3 thoughts on “स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

Comments are closed.

Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More
Exploitation of farmers and consumers
Analysis homeslider National

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

“Exploitation of farmers and consumers”: भारतीय कृषि व्यवस्था की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि खेत की मिट्टी से उपज उगाने वाला किसान और रसोई घर का बजट संभालने वाला आम ग्राहक, दोनों एक ही चक्रव्यूह के दो अलग-अलग शिकार हैं। किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन जब वह बाजार पहुंचता है […]

Spread the love
Read More
homeslider National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार का तीखा तंज, बोले- ‘अब नरेंद्र की बारी है’

Kanhaiya Kumar Statement : NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस मुद्दे पर केंद्र […]

Spread the love
Read More