‘सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक डॉमिनेट करना है’… वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज ने कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि अगले 10 से 20 वर्षों तक क्रिकेट जगत पर अपना दबदबा कायम रखना है। राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद टीम मैनेजर रोमी भिंडर को दिए इंटरव्यू में अपने सपनों, लक्ष्यों और विराट कोहली से मुलाकात के अनुभव को साझा किया।

ये भी पढ़े

LPG Price today : LPG सिलेंडर हुआ महंगा: आधी रात से बढ़े दाम

’20 साल तक क्रिकेट पर राज करना चाहता हूं’

वैभव ने कहा कि उनका सपना केवल सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे रेड बॉल क्रिकेट बहुत पसंद है। मैं रेड बॉल से नियमित प्रैक्टिस भी करता हूं। मेरा सपना है कि मैं तीनों फॉर्मेट खेलूं। सिर्फ खेलना ही नहीं, बल्कि 10-20 साल तक डॉमिनेट करना चाहता हूं। उनके इस आत्मविश्वास भरे बयान ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच नई उम्मीदें जगा दी हैं।

फाइनल नहीं खेल पाने का अफसोस

आईपीएल 2026 में शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह नहीं बना सकी। इस पर वैभव ने कहा कि अगर टीम ने अहम मुकाबले में जल्दी विकेट नहीं गंवाए होते तो कहानी कुछ और होती। उन्होंने कहा कि अगर हम जल्दी विकेट नहीं खोते तो फाइनल टीवी पर नहीं देख रहे होते, बल्कि मैदान पर खेल रहे होते। ट्रॉफी जीतकर ये सारे अवॉर्ड मिलते तो और ज्यादा खुशी होती।”

‘एक नहीं, कई ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं’

वैभव ने भविष्य को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ एक और ट्रॉफी जीतना नहीं है। “लोग पूछते हैं दूसरी ट्रॉफी कब आएगी। उम्मीद है कि सिर्फ दूसरी नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में 2, 3, 4 और 5 ट्रॉफियां भी जीतेंगे।”

विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपने जैसा पल

आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली से हुई मुलाकात को याद करते हुए वैभव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि “जब विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखा, तब मुझे लगा कि मेरा एक बड़ा सपना पूरा हो गया है। वह पल मेरे लिए बेहद खास था।

ये भी पढ़े

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

ऑरेंज कैप को लेकर भी किया खुलासा

वैभव ने बताया कि ऑरेंज कैप जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। “मेरा सपना था कि मैं ऑरेंज कैप को एक बार छूकर देखूं। लेकिन टूर्नामेंट के दौरान मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा सोचने से नजर लग जाती है।”

आईपीएल 2026 में जीते पांच बड़े अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए:

  • ऑरेंज कैप
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि अब उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

टीम इंडिया से बाहर होने पर MSK प्रसाद का दावा, सूर्या को मिला है आराम

सोने की अंगूठी खरीदते समय कौन सा कैरेट चुनें? जानें पूरा सच

गोंडा में गरजे CM योगी : उत्सव में खलल डालने वालों का भविष्य भी होगा खत्म

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बने श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

2 thoughts on “‘सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक डॉमिनेट करना है’… वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान

Comments are closed.

Entertainment homeslider

दुनिया में पहली बार: एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस’ एक ही रात में 6 भाषाओं में लॉन्च होकर रचेगा इतिहास!

ब्रेकिंग: ‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास! बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More