टीम इंडिया से बाहर होने पर MSK प्रसाद का दावा, सूर्या को मिला है आराम

MSK

MSK भारतीय T20 टीम के कप्तान पद से हटाए जाने और आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे व एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए टीम की घोषणा की। इस दौरान श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया, जबकि T20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी टीम में शामिल नहीं किए गए।

ये भी पढ़े

LPG Price today : LPG सिलेंडर हुआ महंगा: आधी रात से बढ़े दाम

‘वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को ऐसे नहीं हटाया जाता’

एमएसके प्रसाद ने समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में कहा कि किसी भी विश्व कप विजेता कप्तान को अचानक टीम से बाहर करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आप अपने वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को अगले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं हटाते। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि सूर्यकुमार यादव को भी आराम दिया गया है। प्रसाद ने आगे कहा कि सूर्यकुमार भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी टीम में वापसी तय है। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता। चयनकर्ताओं ने संभवतः तीनों खिलाड़ियों को आराम दिया है और वे जल्द ही टीम में लौटेंगे।

ये भी पढ़े

टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, 11 शब्दों की पोस्ट हुई वायरल

तीनों स्क्वॉड से बाहर, बढ़ी अटकलें

हालांकि BCCI द्वारा घोषित तीनों टीमों आयरलैंड दौरा, इंग्लैंड दौरा और एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं है। वहीं जसप्रीत बुमराह को एशियन गेम्स टीम में जगह मिली है, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई है कि चयनकर्ता भविष्य की योजनाओं में बदलाव कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के समय में सूर्यकुमार की लगातार खराब फॉर्म भी उनके चयन पर असर डाल सकती है। इसके अलावा 35 वर्ष की उम्र में उनके लिए टीम में वापसी की चुनौती और कठिन हो सकती है।

ये भी पढ़े

IND vs AFG: केएल राहुल को मिला जीवनदान, अफगानिस्तान की एक गलती पड़ी भारी

श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

BCCI ने आगामी T20 अभियानों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। चयनकर्ताओं का यह फैसला भारतीय क्रिकेट में नई दिशा की ओर संकेत माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या सूर्यकुमार यादव जल्द टीम में वापसी कर पाते हैं या फिर भारतीय T20 टीम एक नए नेतृत्व और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More