
LPG Price today आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में रविवार से 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए रेट आधी रात से लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले सात मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।
देश के प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम
शहर नया रेट
दिल्ली 942
मुंबई 941.50
कोलकाता 968
चेन्नई 957.50
नोएडा 939.50
बेंगलुरु 915.50
भुवनेश्वर 968
चंडीगढ़ 951.50
हैदराबाद 994
जयपुर 945.50
लखनऊ 979.50
पटना 1031.50
तिरुवनंतपुरम 951
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसी महीने की शुरुआत में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।
क्यों बढ़ रहे हैं LPG के दाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल एवं गैस कंपनियों को फिलहाल एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 700 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में बनी अनिश्चितता के कारण गैस आपूर्ति और लागत प्रभावित हुई है। स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और गैस कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का अतिरिक्त स्टोरेज बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपूर्ति बाधित न हो।
LPG बुकिंग के नियम हुए और सख्त
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बुकिंग प्रक्रिया में भी सख्ती की है।
- बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग नहीं होगी।
- सिलेंडर डिलीवरी के समय OTP सत्यापन अनिवार्य होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल पर ही नई बुकिंग की जा सकेगी।
महंगाई का बढ़ेगा असर
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का विषय बन सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोने की अंगूठी खरीदते समय कौन सा कैरेट चुनें? जानें पूरा सच
भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ
इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर
प्रेमजाल बना जी का जंजालः प्रेमी ने ली गर्भवती प्रेमिका की जान
टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, 11 शब्दों की पोस्ट हुई वायरल
Karnataka KCET Result 2026: आज जारी होंगे UGCET के नतीजे, जानें पूरी डिटेल


2 thoughts on “LPG Price today : LPG सिलेंडर हुआ महंगा: आधी रात से बढ़े दाम”
Comments are closed.