खान सर पर बड़ा ट्विस्ट: फैजल खान ने ही दिया था गोली चलाने का आदेश

Khan Sir

Khan Sir मीडिया बयानों के बीच जाल में उलझते नजर आ रहे हैं पटना वाले खान

कोचिंग सेंटर से बॉडीगार्ड लेकर चलने के शौक ने फील कराया पॉवर और ये गलत कदम उठा बैठे इंटरनेट वाले खान सर

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में हुए विवाद और फायरिंग मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने ही अपने दोनों बॉडीगार्ड को गोली चलाने का आदेश दिया था।

FIR में गंभीर आरोप

FIR के अनुसार, दो जून की रात को जब कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़ ने हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव किया, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों गार्ड को फायरिंग का आदेश दिया गया। आरोप है कि खान सर ने कहा कि देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा।”

बॉडीगार्ड्स का बयान

पुलिस पूछताछ में दोनों बॉडीगार्ड्स तालेबर सिंह और प्रदीप कुमार ने बयान दिया कि भीड़ के उग्र होने और सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के बाद उन्होंने लाइसेंसी हथियार से दो-दो राउंड फायरिंग की। इन हथियारों को पुलिस ने जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान को मिला तेल और गैस का नया भंडार

कोचिंग विवाद से शुरू हुआ तनाव

यह पूरा विवाद कथित तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा और छात्र गतिविधियों को लेकर उपजे तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सम्मान समारोह के बाद बाहरी लोगों ने सेंटर के बाहर तोड़फोड़ और पथराव किया।

जांच के घेरे में कई लोग

पुलिस ने इस मामले में दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि FIR में फैजल खान उर्फ खान सर का नाम भी शामिल है। दूसरी ओर, ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों या उकसावे से दूर रहने की अपील की गई है।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More