
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Suicide भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर के पास ओवरलोड ट्रक के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद एक चालक ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। चालक द्वारा ट्रक में लगी लोहे की तार से अपना गला कसकर आत्महत्या का प्रयास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सोनौली क्षेत्र में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया और नियमों के उल्लंघन के आरोप में उसे सीज कर दिया गया।
ये भी पढ़े
खबर पढ़ कर फट जाएगा कलेजा, नाबालिग से दुष्कर्म अधजली मिली लाश
कार्रवाई से नाराज ट्रक चालक अपना आपा खो बैठा और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ट्रक पर चढ़ गया और उसमें लगी लोहे की तार को अपने गले में बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। चालक की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर होता देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।
ये भी पढ़े
UP के इस जिले में चोरी की मिली तालिबानी सजा, पढ़कर थर्रा जाएगा कलेजा
घटना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु कराया। सोनौली बॉर्डर के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
विभुवन संकष्टी चतुर्थी आज: गणेश कृपा पाने का विशेष दिन, जानें पूजा विधि, चंद्रोदय समय और महत्व
बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव तय? यूपी में नई टीम को लेकर मंथन तेज
Kedarnath Helicopter Booking Update: केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी राहत
खबर पढ़ कर फट जाएगा कलेजा, नाबालिग से दुष्कर्म अधजली मिली लाश
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी, आतंकी मॉड्यूल के खुलासे से हड़कंप

