Mali Terrorist Attack माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षामंत्री की दर्दनाक मौत

WhatsApp Image 2026 04 27 at 12.54.58 PM

इतना बड़ा आतंकी हमला कि थर्रा उठा पूरा देश

सादियो कैमारा की मौत, सैन्य सरकार को अब तक का सबसे बड़ा झटका

नया लुक डेस्क

Mali Terrorist Attack  यह खबर सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। आतंकी हमले में देश के रक्षामंत्री की मौत हुई है। वो भी तब जब देश में सैन्य सरकार चल रही है। पूरे देश में हुए सिलसिलेवार हमले में रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा की मौत हो गई है। सैन्य सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जनरल कैमारा की मौत को माली की वर्तमान सैन्य सरकार के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह हमला काती में हुआ, जिसे माली का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। यह स्थान राजधानी बमाको से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है।

बताते चलें कि इसी शहर में अंतरिम राष्ट्रपति असिमी गोइता भी रहते हैं। हमलावरों ने कैमारा के आवास पर आत्मघाती कार बम का इस्तेमाल किया। जानकारों की नजर में काती एक महत्वपूर्ण सैन्य छावनी वाला शहर है। आतंकियों ने केवल काती को ही नहीं, बल्कि बमाको, गाओ, किदाल और सेवाने सहित कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया। रविवार को भी उत्तरी किदाल में भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि यह ऑपरेशन काफी लम्बा खिंच रहा है। आने वाले दिनों में रणनीतिक ठिकानों पर नियंत्रण के लिए और भी भीषण जंग देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े

धर्मांतरण की आड़ में पनपता नया आतंक, तुषार से “हिजबुल्लाह” बनने की खौफनाक दास्तान

 

अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले काती स्थित उनके आवास को निशाना बनाया गया था। अल-कायदा से जुड़े एक गुट और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई सैन्य ठिकानों पर एक साथ हमला बोला था। जनरल सादियो कैमारा माली की सैन्य सरकार के सबसे प्रभावशाली स्तंभ थे। उन्होंने वर्ष 2020 और 2021 में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल की थी। कैमारा न केवल एक शक्तिशाली मंत्री थे, बल्कि उन्हें भविष्य के संभावित राष्ट्रपति के तौर पर भी देखा जा रहा था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत देश की सेना के लिए एक बहुत बड़ा आघात है।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर रहस्य बरकरार

 

इस हमले की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) और तुआरेग विद्रोहियों के अजावाद लिबरेशन फ्रंट (FLA) ने ली है। इतने भीषण हमले के बाद भी माली के राष्ट्रपति असिमी गोइता पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने टीवी चैनलों को बताया कि हमले के तुरंत बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां से वे सेना की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, दो अलग-अलग विचारधारा वाले समूह JNIM और FLA कभी आपस में लड़ते थे, अब माली सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। अल जजीरा ने विश्लेषक बुलामा बुखार्ती के हवाले से बताया है कि पिछले साल इन दोनों गुटों के बीच एक समझौता हुआ था। हालिया हमले उसी खतरनाक गठबंधन का नतीजा हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मायावती का मिशन 2027: सोशल इंजीनियरिंग और SIR के चक्रव्यूह से सत्ता वापसी की तैयारी

Gold Silver Price Hike : आज बढ़े सोने-चांदी के दाम, प्रमुख शहरों में नया रेट जारी

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Modi-Jinping Meeting
International

सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति

Modi-Jinping Meeting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिनपिंग इस सप्ताह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। करीब सात साल बाद […]

Read More
Iran-US War
International

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए कथित हमले में कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से […]

Read More