कोलंबिया : बस पर भीषण बम विस्फोट, 14 के परखच्चे उड़े

कोलंबिया
  • कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम में हुआ बड़ा आतंकी हमला
  • काउका प्रांत के पैन-अमेरिकन हाइवे पर घटी यह घटना

नया लुक डेस्क

कोलंबिया: दुनिया में सबसे सुरक्षित होने का दावा करने वाले देशों में हो रहीं यह घटनाएं अब सोचने को मजबूर कर रही है। ताजी घटना कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की है। शनिवार को वहां हुए एक आतंकी हमले में इस्तेमाल हुए शक्तिशाली बस विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के अनुसार यह संख्या और बढ़ सकती है। हालांकि इस हमले में करीब 38 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना काउका प्रांत के काहिबियो नगरपालिका के पास पैन-अमेरिकन हाईवे पर हुई, जहां यात्रियों से भरी बस को निशाना बनाया गया। खबरों के मुताबिक सरकार ने विद्रोही नेता ‘मार्लन’ की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक का इनाम घोषित किया है। साथ ही हमलावरों की जानकारी देने वालों के लिए भी 14,000 डॉलर का इनाम रखा गया है।

खबर आ रही है कि ड्रग माफिया ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रांत के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब बस सामान्य रूप से अपने मार्ग पर चल रही थी। इस हमले को कोलंबियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने “आतंकवादी हमला” करार दिया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व FARC विद्रोहियों के गुट ‘हाइमे मार्टिनेज’ को जिम्मेदार ठहराया। सरकार अब इन समूहों के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य और खुफिया अभियान चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके।

ये भी पढ़े

कानपुर : “पिता मेरे शव को हाथ न लगाएं”, अपमान ने ले ली प्रियांशु की जान

अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे इवान मोर्डिस्को के नेटवर्क का हाथ है। यह वही समूह हैं जिन्होंने 2016 के शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था और अब क्षेत्र में ड्रग तस्करी तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर इस हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों को “फासीवादी और ड्रग तस्कर” बताया।

पिछले दो दिनों में इस क्षेत्र में 26 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। विस्फोट से पहले अल टैम्बो इलाके में विस्फोटक से लैस तीन ड्रोन मार गिराए गए थे। वहीं शुक्रवार को काली और पल्मिरा में सैन्य ठिकानों के पास कार बम धमाके हुए थे। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि अपराधियों का उद्देश्य जनता में भय पैदा करना है, लेकिन सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। क्षेत्रीय गवर्नरों ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त सैन्य बल और खुफिया सहायता की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक, काउका और वैले डेल काउका क्षेत्र नशीली दवाओं की तस्करी के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। सशस्त्र समूह समुद्री और नदी मार्गों पर नियंत्रण पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, खासकर बुएनावेंचुरा बंदरगाह तक पहुंचने वाले रास्तों पर। इसी वर्चस्व की लड़ाई में आम नागरिकों और सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

भारतीय राजनीति: राघव का घातक वार और सात सांसदों की बगावत से डगमगाया ‘AAP’ का राज्यसभा किला

Spread the love

LNG 
International

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंच रही LNG खेप, ऊर्जा सुरक्षा को मिला सहारा

LNG  द्रवीकृत प्राकृतिक गैस हाल ही में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) से लदा एक टैंकर जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर आगे बढ़ चुका है और इसके भारत के नजदीक आने की संभावना जताई जा रही है। जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
accidents Crime News homeslider International

जकार्ता रेल हादसा: मंजर इतना खौफनाक की देखकर फट जाएंगी आंखें…

भयंकरः आमने-सामने टकराई दो ट्रेनें, 14 की मौत, 80 घायल बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या, युद्ध स्तर पर राहत में जुटे अधिकारी नया लुक डेस्क दहशत में चल रहे हवाई जहाज यात्रियों को डराने के लिए एक खबर इंडोनेशिया से आ रही है। राजधानी जकार्ता के पास स्थित बेकासी तिमुर स्टेशन के नजदीक सोमवार […]

Spread the love
Read More
भरत कपूर
Entertainment homeslider

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मनोरंजन जगत को लगा एक और बड़ा झटका नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के लिए अप्रैल का महीना अत्यंत दुखद साबित हो रहा है। अभी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसक सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन के शोक से उबर भी नहीं पाए थे कि बॉलीवुड से एक और गमगीन खबर सामने आ गई है। हिंदी […]

Spread the love
Read More