Hilton Hotel Dinner : हिल्टन होटल डिनर में फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा

Untitled 3 copy 28

Hilton Hotel Dinner : ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में उस समय बड़ा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया जब वॉशिंगटन डी.सी. के हिल्टन होटल में आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप और अन्य नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

डिनर के बीच अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान कार्यक्रम चल रहा था। करीब रात 8:30 बजे अचानक एक बंदूकधारी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग घबराकर टेबलों के नीचे छिप गए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया।

ये भी पढ़े

कानपुर : “पिता मेरे शव को हाथ न लगाएं”, अपमान ने ले ली प्रियांशु की जान

ट्रंप और वरिष्ठ नेता सुरक्षित निकाले गए

घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूद थे। उनके साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल थे। सीक्रेट सर्विस ने तत्परता दिखाते हुए सभी वीआईपी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पहली बार डिनर में शामिल हुए थे ट्रंप

बताया जा रहा है कि बतौर राष्ट्रपति यह ट्रंप का इस डिनर में पहला हिस्सा लेना था। कार्यक्रम में लगभग 2,600 लोग मौजूद थे, जिसके चलते स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई थी। फायरिंग की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने बेहद तेज़ी और बहादुरी से कार्रवाई की। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और आगे का निर्णय सुरक्षा एजेंसियां लेंगी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान ट्रंप मंच पर मौजूद हैं और अचानक सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं। वहीं, कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिपते नजर आते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Bengaluru
International

भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच

Bengaluru: भारत के मशहूर वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर CNR राव का नाम कर्नाटक में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया के दौरान चर्चा में आ गया है। मतदाता सूची में नाम की स्पेलिंग को लेकर अंतर सामने आने के बाद उन्हें अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More