RBI new auto debit rules 2026 : ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव: RBI ने ग्राहकों को दी नई सुरक्षा

WhatsApp Image 2026 04 22 at 3.11.14 PM

RBI new auto debit rules 2026 :  भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ई-मैंडेट और ऑटो डेबिट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव से बैंक खाताधारकों को अब अपने पैसे पर पहले से ज्यादा नियंत्रण मिलेगा और अनचाहे ट्रांजैक्शन से राहत मिलेगी। पहले कई ग्राहकों को बिना किसी सूचना के खाते से पैसे कटने की शिकायत रहती थी, खासकर OTT सब्सक्रिप्शन, EMI और अन्य ऑटो पेमेंट्स के मामले में। लेकिन अब RBI ने इस व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े

ICC ODI Rankings में बड़ा बदलाव: बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला जबरदस्त फायदा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नए नियमों के तहत किसी भी ऑटो डेबिट को एक्टिव करने के लिए अब ग्राहक की स्पष्ट अनुमति और अतिरिक्त वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इससे धोखाधड़ी और गलत पेमेंट्स पर रोक लगेगी। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि हर ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन से 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचना देना अनिवार्य होगा। इस अलर्ट में पूरी डिटेल दी जाएगी जिससे ग्राहक समय रहते निर्णय ले सके। छोटे ट्रांजैक्शन को आसान बनाने के लिए ₹15,000 तक के पेमेंट पर OTP की जरूरत नहीं होगी। वहीं बड़े और महत्वपूर्ण भुगतान जैसे बीमा और म्यूचुअल फंड के लिए यह लिमिट ₹1 लाख तक रखी गई है।

ये भी पढ़े

West Indies domestic cricket incident : हेलमेट में गेंद लगने से जेरेमिया लुईस गंभीर, खतरे में जान

 

RBI ने ग्राहकों को यह सुविधा भी दी है कि वे अपने ई-मैंडेट को कभी भी एडिट या कैंसिल कर सकते हैं। इससे यूजर को अपने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर पूरा अधिकार मिलेगा। अगर किसी ग्राहक का कार्ड बदल जाता है तो ऑटो पेमेंट सिस्टम अपने आप नए कार्ड से लिंक हो जाएगा, जिससे सेवाएं बिना बाधा जारी रहेंगी। ये नियम सभी प्रमुख डिजिटल पेमेंट्स जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाओं पर लागू होंगे।

Spread the love

New Delhi
Business

कम CIBIL स्कोर पर नहीं मिलेगा लोन? जानें बैंक क्यों करते हैं स्कोर चेक

New Delhi: आज के समय में घर खरीदने, कार लेने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने या अचानक पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन लोन के लिए आवेदन करने पर बैंक सबसे पहले आवेदक की आर्थिक स्थिति और कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करता है। इसमें […]

Spread the love
Read More
Business Economy National

अरहर 17% महंगी, चना के दाम भी बढ़े, केंद्र की बढ़ी चिंता

New Delhi: देश में दालों की बढ़ती कीमतों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अरहर दाल की कीमतों में सालाना आधार पर 17.2 फीसदी और चना दाल के दाम में 8.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, उड़द और मूंग दाल भी महंगी हुई हैं। इस बीच, कई राज्य सरकारों ने […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

Mumbai: जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी की बड़ी खबर सामने आई है। उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की मांग दर्ज की गई। यह मांग निर्धारित एंकर बुक के आकार से 30 गुना से भी ज्यादा […]

Spread the love
Read More