ऑनर किलिंग: बहन को प्रेमी के साथ देखा तो भड़क उठे भाई, पीट पीट कर मार डाला

death

महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन भाइयों ने अपनी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसके प्रेमी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात तीनों भाइयों ने अपनी बहन को घर के अंदर उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने लोहे की रॉड से युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि भाइयों ने युवक को भी बुरी तरह पीटा, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पिकअप वाहन से Gorakhpur जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव का ही एक युवक युवती से प्रेम करता था, जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

READ MORE

मणिपुर के बहाने नया रास्ता तलाशता विपक्ष

तमिलनाडु में बनी नई सरकार, लेकिन कर्नाटक सरकार को लगा तगड़ा झटका

रामायण के ‘केवट’ कौस्तुभ त्रिवेदी को नहीं मिला स्टारडम, गुमनामी में दुनिया को कहा अलविदा

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया

ऑपरेशन किरण के तहत पति-पत्नी के मतभेद को मिटाकर एक-दूसरे से मिलाया ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन किरण’ के तहत जानकीपुरम पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने एक पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया है। एक-दूसरे से नाराज दंपति को बैठाकर काउंसलिंग और […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More