विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने वाले हैं। शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ इस सड़क का भूमि पूजन कर विकास कार्य का शिलान्यास किया।

सड़क नहीं तो वोट नहीं: जनता के संघर्ष की जीत

यह सड़क केवल डामर और गिट्टी का रास्ता नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के सब्र और संघर्ष की प्रतीक है। 20 वर्ष पूर्व पूर्व विधायक स्व. शिवलाल मित्तल ने इसे बनवाया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह सड़क तालाब में तब्दील हो गई थी। हालात इतने बदतर थे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद कर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। उस वक्त विधायक विनय वर्मा और स्थानीय प्रशासन के भरोसे पर ही जनता ने मतदान किया था, जिसे आज विधायक ने पूरा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को दूसरे दौर की बातचीत संभव, ट्रंप की चेतावनी और होर्मुज पर बढ़ा संकट

विकास कार्यों का लेखा-जोखा: एक साथ चार बड़ी सौगातें

भूमि पूजन से पूर्व ढेकहरी बुजुर्ग में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्रवासियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि आज केवल एक नहीं, बल्कि विधानसभा की चार प्रमुख सड़कों का भाग्य बदला है। 2.3 किमी लंबी इस सड़क पर 205.23 लाख रुपये की लागत आएगी। 3.1 किमी लंबी इस सड़क का शिलान्यास 246.92 लाख रुपये की लागत से किया गया। इसके साथ ही दो अन्य बहुप्रतीक्षित सड़कों का भी भूमि पूजन संपन्न हुआ। “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन सड़कों के लिए रुचि दिखाकर धन अवमुक्त किया है। शोहरतगढ़ की जनता का प्यार ही मेरी ताकत है और मैं उनके हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

अधिकारियों ने दी गुणवत्ता की गारंटी

कार्यक्रम में मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रभात कुमार पांडेय और जेई शौकत अली ने बताया कि शासन से बजट प्राप्त हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा और गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इन गाँवों में खुशी की लहर

इस भूमि पूजन से सिद्धार्थनगर के सकडौरा, खजुरिया, ढेकहरी बुजुर्ग, ढेकहरी खुर्द सहित पड़ोसी जनपद बलरामपुर के हाटी, धनखरपुर, सतनी, भगवानपुर, सादूनगर और मल्दाडीह जैसे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों में हर्ष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

मिस्ट्री या साजिश? अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता, छह की मौत से मचा हड़कंप!

गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेता दल सिंगार दूवे, अनुपम शुक्ल, सत्य प्रकाश दूवे, विकास सिंह हाड़ा, प्रदीप कमलापुरी, राकेश जैसवाल, यशोदा नंद वर्मा, वीरेंद्र चौरसिया, अरिमर्दन पान्डेय और राधेश्याम यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Uttar Pradesh

मां का ख्याल रखना फिर मिलूंगा… लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसकर युवक ने दी जान

मरने के बाद भी पाकिस्तानी नम्बर से अभी भी आ रहा है फोन 50 हजार रुपये के बदले पांच लाख वसूल चुके हैं ऐप्प लोन वाले लोग नया लुक संवाददाता लखनऊ। मां आप अपना ख्याल रखना। मैंने कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण मैं आपकी सेवा करने में मजबूर हूं। मैंने एक फर्जी साइट से लोन […]

Read More
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More