Headline

हजरतगंज: आशियाना में आग का तांडव: रेस्टोरेंट और शोरूम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Untitled 6 copy 11

हजरतगंज  लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जब मोती महल रेस्टोरेंट के थर्ड फ्लोर पर स्थित बैंक्वेट हॉल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

एसी ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत विवेक प्लाजा (प्लॉट नंबर K-17) स्थित मोती महल रेस्टोरेंट के किचन और थर्ड फ्लोर क्षेत्र से हुई।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने के बाद उसकी लपटें पास में लगे एसी की आउटडोर यूनिट तक पहुंच गईं, जिससे एसी में ब्लास्ट हो गया और आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं व लपटों ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें

प्रेमी के साथ पति की बेरहमी से हत्या, पहले निपटाया फिर खेत में दफनाया

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह ने मौके पर दो फायर टैंकर भेजे।

इसके बाद फायर सर्विस की टीम ने तीन तरफ से होज पाइप बिछाकर आग को काबू में लेने का प्रयास शुरू किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन हजरतगंज और पीजीआई से एक-एक अतिरिक्त फायर टैंकर बुलाया गया। वहीं चौक और इंदिरा नगर के अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुल पांच फायर टैंकरों की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

भारी नुकसान, लेकिन जनहानि नहीं

इस भीषण अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही।

हालांकि आग की लपटों ने दूसरे फ्लोर पर स्थित बैंक्वेट हॉल को भारी नुकसान पहुंचाया। वहां रखा फर्नीचर और किचन का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

तेज लपटें और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है कि आग लगने के पीछे वास्तविक कारण क्या था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

PBKS vs DC : प्लेऑफ की जंग में आज कौन मारेगा बाजी?

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
Crime News International

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

Kathmandu: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने सैकड़ों नहीं, बल्कि 1643 बच्चों की जिंदगी बचा ली। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिली। स्कूल परिसर में उस […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं, शराबी बता झाड़ा पल्ला पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह भुलसी गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा […]

Spread the love
Read More