मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ POCSO का केस दर्ज़

  • NCST ने केरलम और मध्य प्रदेश के DGP को दिल्ली तलब किया
  • वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर सनसनीखेज खुलासा
  • जांच में निकली नाबालिग

रंजन कुमार सिंह

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में वो नाबालिग निकली है। मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है। महेश्वर पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर फरमान खान के खिलाफ FIR दर्ज की है। युवक पर नाबालिग लड़की को फिल्म स्टार बनाने का लालच देकर केरल ले जाने का आरोप है। वहां नाबालिग को बहलाकर शादी कर ली। NCST ने मामले में केरलम और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली तलब किया है।

मामले में अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है. शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि ‘लव जिहाद’ के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक “फॉल्स नैरेटिव” सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) मध्यप्रदेश के खरगोन की निवासी हैं, जो अपनी कुदरती नीली आँखों और मुस्कान के कारण रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बन गईं। वायरल होने के बाद मॉडलिंग के प्रस्ताव मिले, लेकिन वह अब मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी और अपने परिवार से बगावत के कारण फिर से चर्चा में हैं।

इनका परिवार मध्यप्रदेश के खरगोन के महेश्वर का रहने वाला है और पारंपरिक रूप से माला बेचकर गुजर-बसर करता है। 2025 के महाकुंभ में वह रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं, तभी उनका वीडियो वायरल हुआ। वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों और मॉडलिंग के कई प्रस्ताव मिले। उन्होंने एक हिंदी फिल्म में भी अभिनय की शुरुआत की। मार्च 2026 में मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। यह शादी केरल में हुई, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। मोनालिसा के परिजन इस शादी के सख्त खिलाफ हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता इस रिश्ते को लेकर नाराज हैं, जबकि मोनालिसा ने सुरक्षा की मांग की है। ताज़ा खबरों के अनुसार, जांच में मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ दस्तावेज़ों के आधार पर उनके नाबालिग (16 वर्ष) होने का दावा किया जा रहा है, जिससे यह मामला और जटिल हो गया है।

मोनालिसा की कहानी गरीबी से निकलकर सोशल मीडिया पर छाने और फिर प्रेम के लिए परिवार से बगावत करने की एक चौंकाने वाली दास्तान है।मोनालिसा भोंसले ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा और अपने परिवार के साथ भी विवादों के कारण खबरों में रही हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि काम दिलाने के बहाने उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया और यह भी कि उन्हें और उनके पति को धमकियाँ दी जा रही हैं। उन्होंने अपने परिवार पर भी इस कठिन समय में साथ न देने का आरोप लगाया है। निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है और इसे एक साजिश करार दिया है। उनके परिवार ने भी इन दावों का खंडन किया है। इस मामलों में कानूनी जांच जारी है।

homeslider Uttar Pradesh

क्राइम मीटिंग के बाद बड़ा एक्शन: नोएडा पुलिस कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, थाना प्रभारी समेत दो सस्पेंड

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, कमिश्नर ने दो को किया सस्पेंड कानून-व्यवस्था पर फोकस, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त संदेश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं अगर आप कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं। तो नोएडा से आई यह खबर काफी अहम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में हुई […]

Read More
Entertainment

टूटा हुआ, पर खूबसूरत की सफलता का राज: दमदार कहानी, इमोशन और लीड एक्टर की यादगार परफॉर्मेंस

भारतीय वेब सीरीज टूटा हुआ, पर सुंदर ने अपने अनोखे कंटेंट और गहरी भावनाओं के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। तीन सीजन में फैली इस सीरीज ने प्यार, दर्द और हीलिंग के पहलुओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया है।पहले और दूसरे सीजन में कहानी वीर और समीरा के इर्द-गिर्द घूमती […]

Read More
Entertainment

जना नायकन’ लीक होने से मचा बवाल, मेकर्स का बड़ा एक्शन, फैंस में नाराजगी

अगर आप जना नायकन का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए यह खबर चौंकाने वाली है। सुपरस्टार की इस बहुप्रतीक्षित थलपति विजय फिल्म का एक अहम हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों ही नाराज नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म का लगभग पांच मिनट का क्लिप […]

Read More