“न्याय की जंग अब ‘वोट की चोट’ तक” बंगाल चुनाव से पहले सियासत गरम

Untitled 1 copy 9

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और आर.जी. कर पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। एक वायरल वीडियो में रत्ना देबनाथ का दर्द और गुस्सा साफ झलकता है। उन्होंने राज्य प्रशासन और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला। उनका यह भावुक बयान अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है।

बीजेपी ने इस मुद्दे को “बेटी के सम्मान” और न्याय की लड़ाई के रूप में पेश किया है, जबकि सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसे चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि व्यक्तिगत पीड़ा और न्याय की मांग जब चुनावी मंच पर आती है, तो उसका असर मतदाताओं पर गहरा पड़ सकता है। अब सवाल यह है कि क्या एक माँ का यह आक्रोश सच में ‘वोट की चोट’ में तब्दील होकर बंगाल की सत्ता की दिशा बदल पाएगा, या यह मुद्दा भी सियासी बयानबाज़ी तक ही सीमित रह जाएगा।

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Spread the love
Read More