पुडुचेरी में PM मोदी का रोड शो, NDA के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़

pm modi puducherry roadshow 1775219318

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर चुनाव प्रचार को नई धार दी। उन्होंने शहर में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और उनका उत्साह साफ नजर आया। प्रधानमंत्री के पुडुचेरी पहुंचते ही समर्थकों का जोश देखने लायक था। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे अजंता सिग्नल जंक्शन पहुंचे, जहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। यह रोड शो करीब 1.2 किलोमीटर लंबा था, जो अन्ना सलाई से होते हुए कामराज की प्रतिमा तक गया।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दौरान पीएम मोदी के साथ NDA के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने रास्ते में खड़े लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। समर्थकों ने भी जोरदार स्वागत किया और जगह-जगह फूलों की बारिश की। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से NDA के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास और स्थिरता के लिए गठबंधन को मजबूत बनाना जरूरी है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

ये भी पढ़ें

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पुडुचेरी में भाजपा इस बार अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में है। 30 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं AINRC, AIADMK और अन्य सहयोगी दल भी अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवार उतार चुके हैं। 9 अप्रैल को यहां मतदान होना है, ऐसे में यह रोड शो चुनाव प्रचार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रोड शो का चुनाव परिणाम पर कितना असर पड़ता है।

Spread the love

Security of the Red Fort
National

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

Security of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। इस बार सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Air India flight
accidents National

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

300 फीट नीचे गिरा विमान Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को […]

Spread the love
Read More
Manipur militant attack
Crime News National

मणिपुर में उग्रवादी हमला: गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग Manipur militant attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार सुबह कथित उग्रवादी हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, लांगका नागा गांव में हथियारों से लैस एक समूह ने अचानक ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन […]

Spread the love
Read More