बिना कनेक्शन भी मिलेगा LPG सिलेंडर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

5 kg cylinder 1775272125

दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब उन्हें रसोई गैस के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।  दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि बिना रेगुलर कनेक्शन के भी 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर आसानी से लिया जा सकेगा।

यह फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए अहम है, जो काम की तलाश में दूसरे राज्यों से दिल्ली आते हैं और किराए के कमरों में रहते हैं। अक्सर उनके पास स्थायी एड्रेस प्रूफ नहीं होता, जिसकी वजह से गैस कनेक्शन लेना मुश्किल हो जाता है। अब इस समस्या का समाधान निकालते हुए सरकार ने पहचान पत्र के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का रास्ता खोल दिया है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, लाभार्थी को केवल आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें 5 किलो का छोटा सिलेंडर तुरंत दिया जाएगा। यह कदम उन लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो अब तक महंगे या असुरक्षित विकल्पों पर निर्भर थे। सरकार ने यह भी साफ किया है कि राजधानी में ईंधन की कोई कमी नहीं है। एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल सभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें

औषधीय गुणों से भरपूर: जानें कैसे लहसुन के पत्ते आपके स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं

इसके साथ ही सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस यानी  पाइप वाली प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। जिन इलाकों में यह सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों से इसे अपनाने की अपील की गई है। दिल्ली में फिलहाल लाखों एलपीजी कनेक्शन मौजूद हैं, लेकिन सरकार चाहती है कि इनका सही उपयोग हो और घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग रोका जाए।

Spread the love

Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Business

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Adani Group : भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी एयरलाइन शुरू करने की अटकलों पर आखिरकार अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि फिलहाल कमर्शियल एयरलाइन कारोबार में उतरने की उसकी कोई योजना नहीं है। कंपनी ने हालिया मीडिया […]

Spread the love
Read More
invesment Post Office MIS
Business

15 लाख का एकमुश्त निवेश, हर महीने ₹9,250 की पक्की कमाई; जानिए पूरी स्कीम

 Post Office MIS :  अगर आप अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने तय आय भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जिसमें एक बार […]

Spread the love
Read More