ग्लोबल साउथ’ को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत भारत

WhatsApp Image 2026 03 25 at 5.21.56 PM

     शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) के हितों को सुरक्षित करने और इसके चहुंओर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। भारत के आर्थिक सहयोग से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में निर्मित काकोबोला जलविद्युत संयंत्र का उद्घाटन किया गया, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग परियोजना है। वहीं दूसरी ओर पिछले दो दिनों के अंदर भारत ने ग्लोबल साउथ के दो देशों को मानवीय मदद भी भेजी है, जो वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कांगो स्थित भारतीय दूतावास ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कांगो में भारत सरकार द्वारा समर्थित एलओसी परियोजना, काकोबोला जलविद्युत संयंत्र का उद्घाटन जल संसाधन और विद्युत मंत्री मोलेन्डो साकोम्बी ने किया। यह परियोजना क्विलु प्रांत के कस्बों को विश्वसनीय और सतत विद्युत आपूर्ति प्रदान करेगी। भारत-कांगो साझेदारी का प्रतीक यह परियोजना सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भारत-कांगो साझेदारी में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में बनेगी नई एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी राहत और सफर होगा आसान

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारतीय दूतावास ने एक अन्य पोस्ट में लिखा 10.5 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाला यह प्रमुख ऊर्जा ढांचा ‘रन-ऑफ-रिवर’ जलविद्युत तकनीक पर आधारित है। इस संयंत्र के चालू होने से चार लाख से अधिक निवासियों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस प्रकार यह स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास, तथा स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आवश्यक सामाजिक सेवाओं के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देगा।यह उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का एक केंद्रीय वाहक बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रतिबद्धता, पूरे देश में बिजली की पहुंच में सुधार लाने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें

रोजाना सुबह चिरायता पीने से शरीर को मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि भारत की ग्लोबल साउथ के साथ साझेदारी अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगी है। उन्होंने लिखा भारत ने आज सिएरा लियोन की ‘स्कूल मिड-डे मील’ योजना में मदद के लिए 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है। यह कदम ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और ‘सतत विकास लक्ष्यों’ को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही भारत ने मोज़ाम्बिक को विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 86 मीट्रिक टन आवश्यक दवाओं की खेप भी भेजी थी।

 

Spread the love

One thought on “ग्लोबल साउथ’ को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत भारत”

Comments are closed.

Pakistan-Türkiye-Saudi alliance
International

पाकिस्तान-तुर्किए-सऊदी की नई दोस्ती, क्या बदलने वाला है अमेरिका का दबदबा?

Pakistan-Türkiye-Saudi alliance : पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब के बीच हुआ नया रक्षा समझौता चर्चा में है। सात अगस्त को तीनों देशों ने एक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे मक्का संयुक्त रक्षा समझौता बताया जा रहा है। इस समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
Meta Youth Mental Health
International Science & Tech

युवाओं की मेंटल हेल्थ पर भारी पड़ा Facebook-Instagram, Meta पर ₹9,030 करोड़ जुर्माना

Meta पर अमेरिकी कोर्ट का बड़ा एक्शन Meta Youth Mental Health Case: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को बच्चों और युवाओं की सुरक्षा से जुड़े मामले में अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की अदालत ने कंपनी पर कुल 942 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹9,030 करोड़ का जुर्माना लगाया है। […]

Spread the love
Read More
6th Gen Fighter
International Science & Tech

भारत की आसमान में बड़ी छलांग, फ्रांस के साथ 6th Gen फाइटर प्रोजेक्ट पर नजर

चीन-अमेरिका की होड़ के बीच भारत का बड़ा दांव 6th Gen Fighter Jet India: भारत ने भविष्य की हवाई जंग को ध्यान में रखते हुए अपनी रक्षा रणनीति में एक बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने संसदीय स्थायी समिति को बताया है कि भारत ने फ्रांस सरकार की अगुवाई वाले Future Combat Air System […]

Spread the love
Read More