‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ पर थिरके रोहित शर्मा, डांस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

WhatsApp Image 2026 03 22 at 10.46.40 AM

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। 21 मार्च को हुए इस फैन मीट में रोहित का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वह अपने परिवार के साथ नजर आए और फैंस के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। डिवाइन के गाने पर झूम उठे ‘हिटमैन’
इवेंट में मशहूर रैपर दिव्य ने जैसे ही अपना हिट गाना ‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ गाया, रोहित शर्मा खुद को रोक नहीं सके और डांस फ्लोर पर उतर गए। रोहित पहले अपनी बेटी के साथ थे, लेकिन गाना शुरू होते ही उन्होंने बेटी समायरा को तिलक वर्मा के पास छोड़ दिया और फिर पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आए। उनका यह फन मूमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें

गुडंबा में मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट और पथराव से मचा हड़कंप

फैमिली के साथ दिखा रोहित का कूल अंदाज

इस इवेंट में रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और अपनी बेटी के साथ खेलते हुए भी नजर आए। मैदान के बाहर उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और उनकी दीवानगी साफ देखने को मिली। IPL 2026 में फॉर्म पर रहेंगी निगाहें हालांकि, पिछले सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और वह कई मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में दिखे थे। ऐसे में इस बार उनका फॉर्म Mumbai Indians के लिए बेहद अहम होगा। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। टीम की नजरें इस बार छठी ट्रॉफी जीतने पर होंगी, जिसमें रोहित शर्मा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

IPL 2026
Sports

पूरन और क्रुणाल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, अफवाहों पर लगा विराम

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का गला पकड़ते और उन्हें हल्का धक्का देते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही क्रिकेट […]

Read More
Bangladesh vs Pakistan Test
Sports

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

Bangladesh vs Pakistan Test : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की रणनीति को पूरी तरह से विफल कर दिया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

Read More
DC vs KKR
Sports

DC vs KKR :IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, हारने वाली टीम लगभग होगी बाहर

DC vs KKR  :  IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस सात बजे होगा। टूर्नामेंट अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की […]

Read More