गुडंबा में मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट और पथराव से मचा हड़कंप

  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच जारी

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मस्जिद कमेटी को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मस्जिद कमेटी के गठन और अधिकारों को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था। इसी तनाव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें

बेमौसम बारिश का कहरः आकाशीय बिजली से 11 जान को मौत का झटका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

homeslider Uttarakhand

धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं : राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं”।  अब 2027 के चुनाव में छक्के मारते हुए तीसरी बार सीएम बनेंगे। शनिवार को स्थानीय एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय रक्षा […]

Read More
Crime News

पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुखलिसपुर गांव निवासी एक पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर पैसा ले ले लिया गया। लेकिन न तो जमीन बैनामा किया गया और ना ही रूपया वापस किया गया। महुली थाना […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh Weather

बेमौसम बारिश का कहरः आकाशीय बिजली से 11 जान को मौत का झटका

बदल गया मौसम का रुख, गर्मी की विदाई में अभी लगेगा वक्त, लखनऊ, दिल्ली समेत देश में कई जगह झमाझम विज्ञानियों के अनुसार अभी और करवट ले सकता है मौसम किसानों की बढ़ी चिंता, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी       अंशिका यादव लखनऊ। कहीं खुले आसमान में जाने का मन बना रहे […]

Read More