इस ईद घर पर बनाएं लखनवी किमामी सेवई, स्वाद से सबको कर देंगे दीवाना

mixcollage 17 mar 2026 10 45 pm 5968 1773767738

ईद का मौका हो और मीठा ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर आप इस बार कुछ खास और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो लखनऊ की फेमस किमामी सेवई आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि शाही स्वाद का अनुभव है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किमामी सेवई इतनी खास क्यों है? इसका जवाब है इसका रिच टेक्सचर और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्वाद। जब सेवई को घी में भूनकर, चाशनी, खोया और दूध के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में UPCL व जल विद्युत निगम के MD हटाए

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही मजेदार भी। सबसे पहले आपको घी में सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भूनना है। इसके बाद चीनी और पानी से चाशनी तैयार करें। अब इस चाशनी में भुनी हुई सेवई डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब सेवई नरम होने लगे, तब इसमें खोया और थोड़ा दूध डालें। यही स्टेप इस डिश को रिच बनाता है। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और मखाने डालें। नारियल का बुरादा डालने से इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है। कुछ देर पकाने के बाद जब यह गाढ़ी हो जाए, तो समझ लीजिए आपकी किमामी सेवई तैयार है। इसे आप गर्म भी सर्व कर सकते हैं और ठंडा करके भी खा सकते हैं। इस ईद अगर आप अपने मेहमानों को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें

Spread the love

Lifestyle

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

Emotional cheating: रिलेशनशिप में भरोसा, प्यार और एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार रिश्ते में रहते हुए भी कोई व्यक्ति किसी तीसरे इंसान के साथ भावनात्मक रूप से करीब आने लगता है। इसे इमोशनल चीटिंग (Emotional Cheating) कहा जाता है। इसमें शारीरिक संबंध होना जरूरी नहीं है, लेकिन जब […]

Spread the love
Read More
Lifestyle Religion

चरण स्पर्श करने देने के पहले सौ बार सोचिए

Lucknow: पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये बात तो सभी जानते हैं कि बड़ों के पैर छूना चाहिए, लेकिन जब कोई […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका

Parijat plant: अक्टूबर का महीना आते ही हरसिंगार यानी परिजात के फूलों की खूबसूरती और खुशबू लोगों का ध्यान खींचने लगती है। सफेद रंग की पंखुड़ियों और नारंगी डंडी वाले ये फूल देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। हरसिंगार को घर के गार्डन के साथ-साथ गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगर […]

Spread the love
Read More