मुरादाबाद: मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

Untitled 5 copy 5

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफ दलपतपुर में सोमवार रात करीब आठ बजे एक तेंदुआ गांव में घुस आया। गांव के किनारे बने मकान में रहने वाले किसान रवि सैनी का चार साल का बेटा मोक्ष घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुआ अचानक आया और मोक्ष को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर मोक्ष की मां पिंकी बाहर आईं। उन्होंने देखा कि उनका बेटा तेंदुए के जबड़े में है और वह उसे लेकर जंगल की ओर जा रहा है। यह दृश्य देखकर पिंकी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तेंदुए के पीछे दौड़ लगा दी। रास्ते में पड़ा गन्ना उठाकर पिंकी ने तेंदुए के मुंह और जबड़े पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। मां के लगातार हमलों से घबराकर तेंदुआ मोक्ष को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

ये भी पढ़ें

ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, बोला-अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

गंभीर रूप से घायल है बच्चा

शोर सुनकर गांव के लोग भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में गायब हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से मां पिंकी घायल बेटे मोक्ष को तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचीं। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने मोक्ष की गर्दन पर दांत गड़ा दिए थे और उसका एक कान भी बुरी तरह जख्मी हो गया है। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

वन विभाग और पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर तेंदुओं की आवाजाही की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में वन विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता बरतने और लोगों को भी पहले से अलर्ट रहने की जरूरत है।

Crime News Uttar Pradesh

काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया

ऑपरेशन किरण के तहत पति-पत्नी के मतभेद को मिटाकर एक-दूसरे से मिलाया ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन किरण’ के तहत जानकीपुरम पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने एक पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया है। एक-दूसरे से नाराज दंपति को बैठाकर काउंसलिंग और […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More